भोपाल | मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि फिलहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की कोई बात नहीं है। वे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। इस बारे में बीते दो दिनों में दिल्ली में किसी तरह की चर्चा नहीं हुई है। नाथ ने दिल्ली दौरे से लौटते वक्त मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष न बदले जाने की बात मीडिया से चर्चा के दौरान कही। इधर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने और उनका नाम तय होने की अटकलों को साजिश बताया।

Post a Comment