Showing posts with label परीक्षा. Show all posts


पुलिस कांस्टेबल, होमगार्ड, जेल प्रहरी, आबकारी कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड की भर्तियां अब एक ही परीक्षा से होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

इन सभी पदों के लिए परीक्षा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड करवाएगा। एक ही परीक्षा से इन पदों पर भर्ती होने से अभ्यर्थियों को अलग-अलग परीक्षा नहीं देनी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक अभ्यर्थियों से विभाग की प्राथमिकता पूछी जाएगी और उस आधार पर उन्हें विभाग और पद आवंटित किए जाएंगे।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कुछ महीनों पहले सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्ताव भेजा था कि एक जैसे पदों की परीक्षा एक साथ करा ली जाए। इससे छात्रों को परीक्षा देने के लिए अलग-अलग फॉर्म नहीं भरना पड़ेंगे और उनका खर्च बचेगा। 

MARI themes

Powered by Blogger.