Showing posts with label पुलिस की खबर. Show all posts

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मुहर्रम के जुलूस में आरक्षक की पिटाई और भीड़ को उकसाने के मामले में पुलिस ने हुड़दंगियों की पहचान कर ली है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से माहौल बिगाड़ने और लोगों को भड़काने के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश शुरू कर दी थी. पुलिस ने अब दो आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनके नाम शाहरुख और मुस्तकीम बताए जा रहे हैं. ये दोनों भी घर से फरार हैं. पुपढ़ें- क्यों यहां की पुलिस को है शाहरुख और मुस्तकीम की तलाश
Demo image
 पुलिसकर्मी का पीट-पीटकर पैर तोड़ा
दरअसल, उज्जैन में 11 अक्टूबर को मुहर्रम का जुलूस निकला शुरू हुआ था. रात भर शहर में शांति रही, लेकिन बुधवार सुबह तोपखाना क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ता देखकर राहुल राव नाम का पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने के लिए पहुंचा था.
इस दौरान विवाद कर रहे कुछ लोगों ने राहुल को घेर लिया और उसकी पिटाई करना शुरू कर दी. राहुल की पिटाई होती देखकर कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई.
राहुल को घायल हालत में माधव नगर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों  ने बताया कि उसका पैर टूट चुका हैलिस तेजी से इनकी तलाश में जुट गई है.

मध्य प्रदेश पुलिस के सायबर सेल मुख्यालय में आग लगने से हडकंप मच गया. आग की वजह से मुख्यालय भवन को भारी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब सवा बारह बजे मुख्यालय की तीसरी मंजिल से धुआं उठता नजर आया. मुख्यालय में मौजूद अफसर और कर्मचारी कुछ समझ पाते इसके पहले आग ने विकराल रूप ले लिया.
भोपाल: सायबर सेल मुख्यालय में आग, भारी नुकसान का अंदेशा
बताया जा रहा है कि मुख्यालय के मीडिया हॉल से शुरू हुई आग ने आसपास के कमरों को अपनी चपेट में ले लिया.
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई दममलें मौके पर पहुंच गई और पानी व फोम की मदद से आग पर काबू पाया गया.
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है. आग लगने की जानकारी मिलने पर डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए. अभी आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है.
                                                                                                        पूनम पुरोहित 
                                                                                                        9827565468 

युवती को बचाने पहुंची लेडी एसआई अगवा, 15 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में छोड़ा

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अगवा की गई युवती को बचाने पहुंची लेडी एसआई को आरोपियों ने किडनैप कर लिया. करीब 15 किलोमीटर तक अपहरणकर्ताओं का मुकाबला करने पर एसआई को सुनसान इलाके में कार से फेंक दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम के सामने एक ऑटो वाले से दो युवकों को झगड़ा करते देख महिला सब इंस्पेक्टर रूबी तोमर ने हस्तक्षेप किया. इस दौरान एसआई की नजर कार की ओर गई तो उसमें एक युवती डरी-सहमी बैठी थी
युवती को बचाने पहुंची लेडी एसआई अगवा, 15 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में छोड़ा
स्थिति को भांपते हुए महिला एसआई युवकों के साथ कार में बैठ गई और थाने चलने के लिए कहा. थोड़ी दूर जाते ही आरोपियों ने कार की स्पीड बढ़ा दी और गाड़ी को जौरा की ओर ले जाते हुए रूबी के अपहरण का प्रयास करने लगे. इस दौरान उन्होंने रूबी पर हमला भी किया जिसका उन्होंने डटकर सामना किया.
महिला एसआई को काबू करने में खुद को असफल होता देख आरोपियों ने मोबाइल छीनते हुए उन्हें एक सुनसान इलाके में कार से बाहर धकेल दिया.
मार्ग पर थोड़ी दूरी पर ही चेकिंग पोस्ट थी, जिस पर पुलिसकर्मी तैनात थे. पुलिस को देख आरोपी घबरा गए और तेज रफ्तार में ही कार को मोड़ने की कोशिश करने लगे, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वो पलट गई.     
पुलिसकर्मियों ने कार में से सभी को निकाला. पूछताछ करने पर पूरा मामला साफ हो गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं लेडी एसआई भी सुरक्षित थाने पहुंची और उन्होंने भी युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान दिनेश भदौरिया और राहुल जादौन के रूप में हुई है, जो ग्वालियर से युवती को किडनैप कर उसे बेचने की फिराक में थे.आरोपी 

MARI themes

Powered by Blogger.