Showing posts with label taja samachar. Show all posts

बड़ी खबरः चुनाव से पहले कैबिनेट बैठक में हुए कई बड़े फैसले, सरकार ने दिए कई तोहफे


देखें कैबिनेट के फैसले #LIVE


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में किसानों और पेंशनर्स के लिए बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने पेंसनर्स को सातवें वेतनमान का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। शिवराज कैबिनेट ने किसानों के लिए भी कई बड़े फैसले लिए। चुनाव से पहले इन बड़े फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।

 

 

देखें कैबिनेट के फैसले #LIVE

राज्य सरकार के प्रवक्ता और जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र मीडिया को कैबिनेट के फैसले की जानकारी दे रहे हैं।

 

01.20 pm

-मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना सभी जिलों में 13 जून से शुरू होगी।

-मजदूरों के लिए भी लाभ की योजना। उन्हें पट्टे दिए जाएंगे।

-असंगठित मजदूरों को चार हजार और 12 हजार रुपए देंगे।

-आयुष्मान भारत के तहत 83.81 लाख बीपीएल परिवारों और सीएम योजना मेंजोड़कर 1.40 करोड़ परिवार को लाभ मिलेगा।

01.10 pm

पेंशनर्स को दिया बड़ा फायदा

-मध्यप्रदेश के पेंशनर्स को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ।

-साढ़े तीन लाख पेंशनर्स को मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन।

-पेंशनर्स को 5 फीसदी की दर से महंगाई राहत दी जाएगी।

 

01.05 pm

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा

-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा। पांच हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए हुआ मानदेय। इससे सरकार पर 1100 करोड़ रुपए का भार राज्य सरकार पर आएगा।

 

किसानों को बड़ा तोहफा

-सिंचाई के क्षेत्र में भी मंदसौर जिले की परियोजना को स्वीकृत।

-मिश्र ने बताया कि इस सिंचाई योजना से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

-इससे मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान की सीमा तक सिंचाई हो सकेगी।

- कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए मिश्र ने कहा कि किसानों को लाभ देने के लिए सीएम की योजनाएं ऐतिहासिक हैं।

-कैबिनेट बैठक की जानकारी दे रहे हैं मंत्री नरोत्तम मिश्र।

जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र ने बताया कि कैबिनेट बैठक में तय किया गया कि अगली कैबिनेट बैठक में भी कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। इसके लिए सीएम और पीएस को सूचना देकर कहा गया है कि विभागों के कई मुद्दे स्वीकृति के लिए कैबिनेट में शामिल कर दिए जाएं। यह भी कहा गया है कि एक ही बार में ज्यादा से ज्यादा मुद्दे शामिल किए जाएं।

 

इन पर भी हुई चर्चा

इससे पहले चुनावी साल में दो करोड़ से ज्यादा मजदूरों को मुफ्त शिक्षा, 200 रुपए फ्लेट रेट पर बिजली सहित अन्य सुविधाओं के लिए नए नियम लाए गए थे। कैबिनेट के पूरक एजेंडे में गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिए 1400 करोड़ रुपए की मंजूरी का प्रस्ताव भी आए थे। पूर्व में सरकार 1300 करोड़ रुपए दे चुकी है। इसके अलावा पेयजल के लिए राशि का इंतजाम करने के लिए उपकर, राज्यपाल के यहां निजी पदस्थापना में तैनाती, जेल संवर्ग में वेतनमान संशोधन, वित्त में सेवानिवृत्त सेवकों की पेंशन सुविधा का पुनरीक्षण, जेपी हॉस्पिटल भोपाल में संविदा नियुक्ति, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना, अजजा छात्रावास संचालन और बुंदेलखंड पैकेज जसे ढाई दर्जन मुद्दे आएंगे।

 

चित्रकूट ग्रामोदय विवि को लाएंगे दायरे में
चुनावी साल में सरकार चित्रकूट ग्रामोदय विवि को भी राज्य की सुविधाओं के दायरे में लाएगी। इस विवि में 35 हजार से ज्यादा विद्यार्थी दूरस्थ शिक्षा के तहत अध्ययनरत हैं। इन्हें राज्य सरकार की लैपटॉप सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। सरकार नियमों में संशोधन कर इन्हें भी लाभ के दायरे में लाएगी।

 

यह भी है खास

-राज्य सरकार प्रदेश के 4 लाख 39 हजार पेंशनर्स को शासकीय कर्मचारियों के समान ही 1 जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान देने जा रही है। 
-वित्त विभाग ने पेंशनर्स को 1 जनवरी से 2016 से 31 मार्च 2018 तक बढ़ी हुई पेंशन का एरियर देने पर कोई बात नहीं की है।
-पेंशनर्स को यदि इसका लाभ मिल जाता है तो उन्हें एकमुश्त 28 माह की बढ़ी हुई पेंशन में न्यूनतम 25 हजार से अधिकतम 2.50 लाख रुपए तक मिलते।

शिवपुरी : डकैतों की धमक एक बार फिर से अंचल में दिखाई देने लगी है, जिले के अमोला थाना अंतर्गत ग्राम कोंडर चौकी अमोलपठा में आज रात बंदूकधारी बदमाशों के 5 सदस्यीय गिरोह ने सशस्त्र डकैती कर शिक्षक के परिवार को अपने निशाने पर ले लिया। पुलिस बदमाशों की संख्या चार बता रही है जबकि पीडि़त परिवार का कहना है कि बंदूक धारी 5 की संख्या में थे। घटना के 24 घण्टे के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। 
घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुुए प्रावि कोंडर में पदस्थ शिक्षक बादाम सिंह पुत्र हरीराम पाल ने बताया कि वे अपने परिवार के अन्य सदस्य कल्लू, श्रीपत, सतेन्द्र, मोहन सिंह, मनोज, रणवीर के साथ घर के बाहर सो रहे थे, तभी रात्रि लगभग 12 से 1 के बीच में पांच डकैत जिनमें चार पर बंदूकें और एक पर लुहांगी थी, वहाँ आ धमके और बंदूक के जोर पर परिवार के सदस्यों को अपने घेरे में ले लिया, दो बदमाश छत पर चढ़ गए जबकि एक मुख्य दरवाजे पर खड़ा हो गया है और दो उन्हें अंदर बाखर में ले गए। अंदर गए डकैतों में से एक ने घर में घुसकर खाना तलाशी लेना शुरू कर दी और यहाँ से डेढ़ तौले का सोने हार, दो वेंदा सोने के, एक जोड़ी कड़े 700 ग्राम चांदी के, 10 हजार रुपए नगद अपने कब्जे में कर लिया। ये बदमाश लूटपाट कर रही थी तभी परिवार की एक बहू पिछले दरवाजे से भागकर गाँव में जा पहुंची और उसने ग्रामीणों को आवाज लगाना शुरू कर दिया जिस पर गाँव में जगार हो गई और ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर यह गिरोह हड़बड़ा गया और मौके से भाग खड़ा हुआ। बादाम पाल का कहना है कि डकैत जाते जाते उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए जो बाद में स्विच ऑफ बता रहा है। इस घटना की सूचना तत्काल ही अमोलपठा पुलिस को दी। पुलिस रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गई, अमोला थाना प्रभारी भी मौके पर आ गए। सुबह घटनास्थल पर एसडीओपी बी.पी. तिवारी और शिवपुरी से एडी टीम भी गाँव जा पहुंची जो डकैतों की तलाश में जुट गई, हालांकि पुलिस ने इस मामले में घटना की गम्भीरता को कम करने के लिए बदमाशों की संख्या चार बता रही है। पुलिस ने इस मामले में डकैती की कायमी न करते हुए बलात गृह भेदन की धारा 382, 458 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

, शिवपुरी 02 मई 2018/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुष विभाग मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, मजदूर एवं महिलाओं की सरकार है। राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाए संचालित की है। 


लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने आज मुख्यमंत्री नलजल योजना के तहत शिवपुरी जिले के ग्राम वनगंवा, जुझाई और चकरामपुर में 2 करोड़ 66 लाख से अधिक की लागत की तीन नलजल योजनाओं का शिलान्यास कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित किया। कार्यक्रमों में पूर्व विधायक श्री रमेश खटीक, श्री ओमप्रकाश खटीक, कलेक्टर श्री तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी करैरा श्री अंकित अष्ठाना, जनपद अध्यक्ष करैरा श्रीमती वती आदिवासी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री जण्डेल सिंह गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष श्री जयप्रकाश, जनपद पंचायत नरवर के अध्यक्ष श्री मुकेश खटीक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशिवाला परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं महिलाए उपस्थित थे। 


प्रभारी मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने मुख्यमंत्री नलजल योजना के तहत नरवर विकासखण्ड के ग्राम चकरामपुर में 91 लाख 05 हजार की लागत से, ग्राम जुझाई में 99 लाख 38 हजार की लागत से और करैरा विकासखण्ड के ग्राम वनगंवा में 75 लाख 98 हजार की लागत से बनने वाली तीन नलजल योजनाओं का शिलान्यास किया। श्री रूस्तम सिंह ने कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेश में रहने वाले हर वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए योजनाएं संचालित की है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ग्राम नलजल योजना के माध्यम से नलजल योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इन योजनाओं का खनन कर मोटर पम्प स्थापित कर ग्रामीणों को शीघ्र पानी मिलना शुरू हो जाएगा। लेकिन तीन माह के अंदर पाईप लाइन डालकर घरों में नलों के माध्यम से पानी पहुंचेगा। जिससे गांव की माता-बहनों एवं बच्चों को हेण्डपंप एवं कुआं आदि से पानी भरकर लेकर आने वाली समस्या का निदान होगा। 


श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि मार्च 2018 तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश में 8 करोड़ गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय किए जाएगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाओं की बराबरी की भागीदारी दी गई है। पंचायत एवं नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार ने असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जनपद पंचायत स्तर पर अपना पंजीयन कराए। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान ग्राम वनगंवा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सितारा, ममता एवं मानकुंवर को निःशुल्क गैस कनेक्शन सहित चूल्हा, पाईप, रेगुलेटर एवं सिलेण्डर प्रदाय किए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 4 प्रकरणों में स्वीकृति पत्र, 5 लोगांे को भू-अधिकार पत्र, दो हितग्राहियों को खेत तालाब योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्रदाय किए गए। ग्राम जुझाई में 5 हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 7 लाड़लियों को प्रमाण-पत्र, ग्राम चकरामपुर में भी हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। 


कार्यक्रम के शुरू में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस.एल.बाथम ने मुख्यमंत्री नलजल योजनाओं के तहत ग्राम बनगवा, चकरामपुर एवं जुझाई में शुरू होने वाली योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को पूर्ण होने से इन ग्रामों के साथ-साथ अन्य मजरेटोलों के नागरिकों को भी पेयजल मुहैया होगा। 


लहार : काफी लंबे समय से निर्माणधीन लहार सिविल अस्पताल का आज प्रदेश के स्वस्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने लोकर्पण किया लोकर्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद भागीरथ प्रसाद क्षेत्रीय बिधायक डॉ गोविंद सिंह उपस्थित रहे । गौरतलब है कि लहार का सरकारी अस्पताल पहले सामूहिक स्वस्थ्य केंद्र था जिसकी इमारत भी जर्जर हो गयी थी क्षेत्रीय बिधायक डॉ गोविंद सिंह के प्रयास से लहार अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा मिला था । जिसके लिए नवीन भवन निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर आज सिविल अस्पताल को क्षेत्रीय जनता को समर्पित करते हुए स्वस्थ मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल के बिस्तार होने से क्षेत्रिय जनता को अधिक स्वस्थ लाभ मिलेगा सरकार का लक्ष्य आम जन को बेहतर स्वस्थ सेवाए मुहैया कराना है इसके लिए लहार का सिविल अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा संसाद भागीरथ प्रसाद ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य ही आम जन को वेहतर सुविधाए मुहैया कराना है फिर चाहे चिकित्सा ब्यबस्था हो या अन्य सरकार आम जन के विकास के प्रति सकल्पित है

शिवपुरी। कल पीजी कॉलेज में पुरानी रंजिश को लेकर छात्रसंघ सचिव अमित दुबे के साथ आशीष बिंदल ने अपने दो साथियो विपिन पंवार व ऋषभ करोसिया के साथ मिलकर मारपीट कर दी और इसके बाद कॉलेज में हंगामा हुआ। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के हस्तक्षेप के बाद फिजीकल पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। तीनों युवकों के खिलाफ जल्द कार्यवाही हेतु छात्र संघ अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे। इस दौरान छात्रों की एसडीओपी जीडी शर्मा से तीखी नोंकझोंक भी हुई। श्री शर्मा द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन छात्र आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग कर रहे थे। इसके बाद सभी छात्र पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे से मिले और उनके समक्ष अपनी पीड़ा रखी। छात्रों ने बताया कि तीन लड़कों में से एक पर पूर्व से छेड़छाड़ का आरोप है। कुछ लड़कों द्वारा कॉलेज में स्टंट भी किए जाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को जल्द सख्त से सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इनका कहना है

कल हमारे कॉलेज में कुछ असामाजिक तत्व जो गुंडे लोग हैं आए और उन्होंने आकर छात्र संघ सचिव के साथ मारपीट करते हैं और उनसे गाली गलौंच की। इसी मामले को लेकर हम आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए हैं जिससे तीन लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही हो। छात्र संघ अध्यक्ष

मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अपने पद से हटने की इच्छा जताई है। इस बात का खुलासा मंगलावर को खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन जिले में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। 

आज खरगोन जिले में श्रमिक सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने कहा की मुझे सोमवार रात नंद कुमार सिंह चौहान, नंदू भैया ने मुझे फोन करके पद से हटने की इच्छा जताई। उनका कहना था की वे अपने संसदीय क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री के इस बयान ने प्रदेश में राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। इस बीच सीएम ने रात 10 बजे सीएम हाउस में सभी मंत्रियों को अपने घर में आयोजित एक बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस अहम बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल भी उपस्थित हो सकते है।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदारों में सबसे ज्यादा नाम जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का उभरकर सामने आ रहा  है।

भोपाल: शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव के आरक्षण पर बयान के बाद मामला गर्मा गया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ब्राह्मण समाज के लोगों से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान 'ब्राह्मण कल्याण आयोग' के निर्माण की भी बात उठाई गई. इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी का संकल्प सभी वर्गों के लिए काम करने का है. हमारा नारा ही 'सबका साथ-सबका विकास' है. रजनीश ने कहा कि ब्राह्मण, बनिया और क्षत्रिय समाज के लिए बीजेपी ने जितना काम किया, किसी दूसरी पार्टी ने नहीं किया. आपको बता दें कि सीएम शिवराज सिंह की रविवार को हुई एक सभा में ब्राह्मणों के लिए आरक्षण की मांग लेकर कुछ युवाओं ने हंगामा किया था. इसके बाद से ही बीजेपी बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है. 

सीएम ने की ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात
बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज ने आयोजन के बाद 'ब्राह्मण कल्याण आयोग' बनाने की कवायद शुरू कर दी है. ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि के तौर पर सीएम चौहान से मिले रमेश शर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर खुद सीएम ने प्रदेश में ब्राहमण कल्याण आयोग बनाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मंगलवार यानी आज ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से इसी मुद्दे को लेकर बात की गई. उन्होंने बताया कि सरकार इस आयोग के माध्यम से ब्राह्मणों के उत्थान को लेकर काम करना चाहती है. आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले पर सवाल भी उठने लगे हैं. बीजेपी प्रवक्ता विकास बोद्रिया ने इसे एक अच्छी पहल बताया है. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने इसे बांटने की राजनीति करार दिया है.

गोपाल भार्गव ने की थी प्रतिभा के आधार पर आरक्षण की बात
शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव ने रविवार (15 अप्रैल) को ब्राह्मण समाज के सम्‍मेलन में आरक्षण को देश को कमजोर करने वाला बताया था. उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए गोपाल भार्गव ने प्रतिभा के आधार पर आरक्षण की वकालत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जब 40% वाले को 90% वाले से पहले स्थान दिया जाता है, तो देश पिछड़ने लगता है, जो राष्ट्र के लिए घातक है. ये ब्राह्मण का नहीं बल्कि प्रतिभा का अपमान है. गोपाल भार्गव ने कहा कि हर पार्टी ब्राह्मणों का समर्थन तो चाहती है, पर उसे देना कुछ नहीं चाहती है. हमें वोट बैंक मान लिया गया है, जैसे पहले दूसरी जातियां हुआ करती थीं. उन्होंने कहा कि अन्य सभी जातियां सरकार से कुछ न कुछ मांग चुकी हैं, लेकिन ब्राह्मण समाज ने ऐसी ओछी बात कभी नहीं की.
कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए समाज को बांटने के आरोप 
वहीं कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री गोपाल भार्गव ने ही इस आग को हवा दी और सीएम की सभा में मांग करने वाले भी बीजेपी के लोग हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा करके बीजेपी एससी, एसटी और ओबीसी समाज के साथ धोखा कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जहां भी सत्ता में है, उसने हर राज्य में ऐसे फैसले लेकर लोगों को बांटा है और जातिगत राजनीति को बढ़ावा दिया है. गौरतलब है कि सीएम शिवराज को रविवार को परशुराम जयंती के मौके पर ब्राहमण समाज के युवाओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा था. इस कार्यक्रम में युवाओं ने आरक्षण को खत्म करने और पदोन्नती में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया था.

एससी-एसटी कानून में सुप्रीम कोर्ट ने कुछ बदलावों का आदेश दिया था. शीर्ष कोर्ट के इस आदेश के बाद से ही देशभर में इसका विरोध किया जा रहा था. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर केंद्र को घेर रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा था कि केंद्र सरकार दलितों की भलाई का काम कर रही है. लेकिन केंद्र और पीएम मोदी के दावे से उलट बीजेपी शासित कुछ राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर काम करना शुरू कर दिया है.

एक खबर के मुताबिक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान की सरकार ने आधिकारिक तौर पर राज्य पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने का आदेश जारी कर दिया है. इन राज्यों के अलावा हिमाचल प्रदेश ने भी अनौपचारिक तौर पर इस आदेश को जारी कर दिया है, जल्द ही औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया जाएगा.
मेवाणी ने साधा निशाना

गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने भी इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये निर्णय दिखाता है कि पीएम मोदी के मुंह पर बाबा साहेब का नाम है और दिल में मनु है. 14 अप्रैल को जो सेलिब्रेशन किया गया है वह सिर्फ राजनीतिक था. उन्होंने कहा कि पहले दलितों को चांटा मारा और बाबा साहेब की तारीफ कर मरहम लगाने की कोशिश की.
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही दलित संगठनों ने दो अप्रैल को भारत बंद बुलाया था. इस भारत बंद में काफी हिंसा हुई थी और कुछ लोगों की मौत भी हुई थी. इसके अलावा भी लगातार विपक्ष ने भी मोदी सरकार को घेरा था. सरकार इस मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी डाल चुकी है.

आपको बता दें कि लगातार इस मुद्दे पर हो रहे विरोध के बीच प्रधानमंत्री ने कहा था कि आपके हक की चिंता करना सरकार का दायित्व है. मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैला सकती है, इस कोशिश की एक तस्वीर इस महीने की 2 तारीख को हम देख चुके हैं. कभी आरक्षण खत्म किए जाने की अफवाह फैलाना, कभी दलितों के अत्याचार से जुड़े कानून को खत्म किए जाने की अफवाह फैलाना, भाई से भाई को लड़ाने में कांग्रेस कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक निर्णय में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाने को कहा था. जिसके बाद दलित संगठनों और नेताओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था. पुनर्विचार याचिका की सुनवाई में भी कोर्ट ने कहा था कि जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्होंने हमारा आदेश नहीं पढ़ा है. शीर्ष अदालत ने अपने फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.  

भोपाल| मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को बदले जाने की अटकलों के बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे|  आज शाम को भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद इस बात का औपचारिक ऐलान दिल्ली से होने की पूरी संभावना है | डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के नाम को लेकर आम राय बना ली गई है और बीजेपी इस बात का भी पूरा ख्याल रख रही है कि प्रदेश में ब्राह्मण वोटरों का एक बड़ा वर्ग जो उससे नाराज है उसे नरोत्तम के माध्यम से साधा जाए | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि बुधवार तक इसका फैसला होगा, हालांकि उन्होंने किसी नाम का खुलासा नहीं किया है| सूत्रों के मुताबिक नरोत्तम के नाम की औपचारिक घोषणा होना बाकी है, जल्द ही घोषणा कर दी जायेगी| 

नरोत्तम अपनी काबिलियत तो सरकार में कई बार दिखा चुके हैं और उसके साथ-साथ मध्यप्रदेश से बाहर भी उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सामने उत्तर प्रदेश के चुनाव में अपनी काबिलियत को साबित किया था|  चौथी बार 200 पार का सपना देख रही बीजेपी के लिए नरोत्तम मिश्रा का अध्यक्ष बनना अपने आप में पार्टी को पुनर्जीवित करने जैसा होगा|  क्योंकि नंदकुमार चौहान न केवल अपनी विवादास्पद बयान बाजी के चलते चर्चित रहे हैं बल्कि कई बार उन्होंने पार्टी को इसके चलते संकट में भी डाला है|  साथ ही साथ नंदकुमार चौहान को लेकर यह माना जाता है कि जैसा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करते हैं वैसा ही होता है| 

नरोत्तम के नाम पर मुहर लगना लगभग तय है| सत्ता में उनका एक बड़ा कद है| सरकार के संकटमोचक की छवि है, कद्दावर मंत्री की छवि, अमित शाह से निकटता, कुशल चुनाव प्रबंधक उप्र एवं गुजरात चुनाव में रणनीतिकार के रूप में हाईकमान को लोहा मनवाया, सहज उपलब्ध, इसी काबिलियत के कारण नरोत्तम के नाम पर चर्चा तेज थी| 

MARI themes

Powered by Blogger.