Showing posts with label श्रीमती माया सिंह. Show all posts

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने नवरात्र, दशहरा और दिवाली पर्व को देखते हुए सभी शहरों एवं कस्बों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए नगरीय निकायों को अपनी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रखने को कहा।
मंत्री श्रीमती माया सिंह ने सभी नगर-निगम के आयुक्तों और नगर-पालिका, नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा है कि वे त्यौहारों को ध्यान में रखते स्वच्छता के लिए अतिरिक्त इंतजाम करें और जवाबदेही भी तय करें। उन्होंने कहा कि इसी दौरान डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारी न फैलें इसके लिए विशेष उपाय करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि ब्लीचिंग पाउडर, फागिंग मशीन से निरंतर सभी स्थानों पर छिड़काव करें। नागरिकों को जागरूक भी करें। उन्होंने डेंगू के लार्वा के जाँच का अभियान तेजी से चलाने को कहा।

MARI themes

Powered by Blogger.