Showing posts with label गोपाल भार्गव. Show all posts

मंथन न्यूज़ उज्जैन  -'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा के 39वें दिन यात्रा की शुरूआत आज होशंगाबाद की डोलरिया तहसील के नानपा गाँव से हुई। नर्मदा सेवा के लिए आतुर ग्रामीणों के उत्साह के साथ यहाँ जो सबसे अलग बात दिखी, वह यह कि ग्रामीणों का मानना है कि नर्मदा जी की जरूरत तो उन्हें है, लेकिन नर्मदा नदी प्रदूषणमुक्त हो यह चिंता सरकार ने की है। वे राज्य सरकार की इस पहल से अभिभूत है।
Image result for होशंगाबाद narmada nadi pic
यात्रा के नानपा पहुँचने पर ग्रामीणों ने कलश-यात्रा का अभिनंदन-द्वार बनाकर नर्मदाजी के प्रतापी भजनों और पुष्प-वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नर्मदा सभा भी हुई। सभा में पश्चिम बंगाल के नर्मदा संत सहित जनपद अध्यक्ष होशंगाबाद,सरपंच और कई अन्य ग्रामीणों ने नर्मदा जी के उदगम, आर्थिक और आध्यात्मिक महत्व से जन-समुदाय को अवगत करवाया। वृक्षारोपण के साथ ही ग्रामीणों ने नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने का सकंल्प भी लिया।
ग्रामीणों का कहना था कि नर्मदा जी पेयजल,सिचाई, काम धंधे के रूप में हमारे लिऐ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, हम ही हैं, जो नदियों को स्वच्छ, सुरक्षित रखने में पीछे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की नर्मदा सेवा यात्रा की पहल को अभूतपूर्व बताया और कहा कि यह अभियान उन्हें ही नहीं, बल्कि उनकी आने वाली पीढ़ियों को भी नव-जीवन देगा।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के इस फैसले का भी स्वागत किया कि नर्मदा नदी से 5 किलो मीटर दूर की शराब की दुकानें बंद की जायेंगी। ग्रामीणों ने शौच के लिए नर्मदा तटों का उपयोग नहीं करने की शपथ भी ली। सभा के अंत में राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे और साध्वी प्रज्ञा भारती भी नानपा से नर्मदा सेवा यात्रा में सम्मिलित हुईं।
                                                  पूनम पुरोहित 


मंथन न्यूज़ भोपाल -नोटबंदी और उसके बाद कैशलेश को बढ़ावा देने के सरकार के फैसले का पहला असर पेंशन योजनाओं पर दिखने जा रहा है, प्रदेश सरकार 'आपकी पेंशन आपके द्वार" योजना बंद करने जा रही है। योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लोगों के घर तक पहुंचाई जाती है। शहडोल लोकसभा उपचुनाव से पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहडोल, अनूपपुर और उमरिया में इसे लागू किया गया था।
pension after note ban 20161217 8364 16 12 2016
इसलिए लागू की गई थी योजना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल लोकसभा उपचुनाव के वक्त जब लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया तो पेंशन की राशि चार-पांच महीने देर से मिलने की शिकायतें सामने आईं। इसे देखते हुए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना को दरकिनार कर नकद पेंशन बांटने का निर्णय लिया गया।
शहडोल, अनूपपुर और उमरिया में पंचायत स्तर पर हितग्राहियों को पंच और कलेक्टर के प्रतिनधि की मौजूदगी में नकद पेंशन बांटी गई। सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रोें में बैंकिंग नेटवर्क ठीक नहीं है, इसलिए पेंशन बांटनेे में परेशानी होती है।
बताया जा रहा है कि नकद पेंशन मिलने से स्थानीय लोग संतुष्ट हैं, इसलिए तय किया था कि तीनों जिलों के नतीजों को देखते हुए इसे पूरे प्रदेश में पंचायत स्तर तक ले जाएंगे, लेकिन उपचुनाव के बाद नोटबंदी का एलान हो गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले कदम के तौर पर कैशलेस सिस्टम को प्रोत्साहित करने का अभियान भी छेड़ दिया।
कैशलेस सिस्टम करेंगे लागू
आपकी पेंशन आपके द्वार का प्रयोग सरकार को इसलिए करना पड़ा क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग की सुविधा पुख्ता नहीं है। सीधे खाते में रकम जमा कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बना ली जाएगी। इसके बाद नकद लेन-देन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। 
- गोपाल भार्गव, सामाजिक न्याय मंत्री
                                              (पूनम पुरोहित )

राज्य शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में राज्य-स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति पंचायतों को सशक्त करने तथा विभिन्न विभागों द्वारा गठित अन्य समितियों की आवश्यकता पर पुनर्विचार करने का कार्य करेगी। समिति तीन माह में अपनी अनुशंसाएँ शासन को प्रस्तुत करेगी।

समिति में 3 जिला पंचायत अध्यक्ष, एक-एक जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच, अशासकीय संस्था का प्रतिनिधि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अकादमिक संस्थाओं के 2 प्रतिनिधि और अशासकीय संस्था से एक प्रतिनिधि को सदस्य नामांकित किया गया है। इसके अलावा राजस्व, स्कूल शिक्षा, महिला-बाल विकास, कृषि, वन, जल-संसाधन, अनुसूचित-जाति कल्याण, आदिम-जाति कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन-कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को सदस्य नियुक्त किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव समिति के सदस्य सचिव होंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 14 अक्टूबर को भोपाल प्रस्तावित यात्रा के संबंध में आज एक बैठक पंचायत ग्रामीण विकास तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आगमन एवं शौर्य स्मारक के उदघाटन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई। श्री भार्गव ने कहा कि कार्यक्रम शहीदों एवं सैनिकों के सम्मान के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम अनुशासित एवं गरिमापूर्ण होना चाहिये।
श्री भार्गव ने कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए भोजन, पानी, परिवहन तथा शहर की ट्राफिक पार्किंग व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने और लाल परेड पर प्रधानमंत्री श्री मोदी की आम सभा में बैठक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, आई.जी. पुलिस श्री रमन सिंह, एस.पी. श्री अंशुमान सिंह और आर.टी.ओ. श्री संजय तिवारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की व्यवस्था इस प्रकार की जाये कि शहर की आम जनता को कोई परेशानी न हो।
बैठक में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह एवं श्री विष्णु खत्री उपस्थित थे। मौके पर राज्ये मंत्री विशवास सारंग और प्रशासन के अधिकारी  मौजूद थे       
     

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एंव नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री गोपाल भार्गव 3 अक्टूबर को कटनी जायेंगे। श्री भार्गव 4 अक्टूबर को कटनी में जन-प्रतिनिधियों एवं जन सामान्य से भेंट कर ग्राम बड़वारा के शासकीय कार्यक्रम में शामिल होकर जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों से मिलेंगे। श्री भार्गव 5 अक्टूबर को उमरिया जिले ग्राम पाली में जन-प्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर शहडोल जिले के जयसिंह नगर और जेतपुर में कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री भार्गव उसी दिन गढ़ाकोटा लौटेंगे।

MARI themes

Powered by Blogger.