Showing posts with label मंत्री श्री रूस्तम सिंह. Show all posts

मध्य प्रदेश केबीनेट स्वास्थ मंत्री  और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह जी 1 नवम्बर 2016 को शिवपुरी में आयोजित मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्येक्रम में शिरकत करेगे मध्ये प्रदेश  शासन ने मध्ये प्रदेश के स्थापना दिवस  1 नवम्बर 2016 को मध्य प्रदेश  दिवस के  रूप में  बनाने का निर्णय किया है जिसमे जिला स्तर मुख्य समारोह का आयोजन  प्रातः 10;30 बजे आयोजित किया जाएगा कार्येक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि दुआरा ध्वजा रोहण  किया  जाएगा तत्पश्चात राष्ट्र गान के बाद  मुख्य मंत्री  के संदेश का बाचन किया जाएगा  इसके बाद उपस्थित जनसमूह को प्रदेश के   विकाश एवं समृद्धि के लिए द्रण प्रतिज्ञ  संकल्प दिलाया  जाएगा  



!Image result for rustam singh minister

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के फार्मास्युटिकल सत्र में दवा निर्माता कम्पनियों से हृदय, लीवर, केन्सर आदि रोगों की जीवनरक्षक दवाएँ देश, विशेष रूप से मध्यप्रदेश में ही बनाने की अपील की। श्री सिंह ने कहा कि इससे अमेरिका आदि देशों से आने वाली दवाओं में लगने वाला समय बचेगा। लागत लगभग आधी हो जायेगी और समय पर दवा मिलने से कितने ही मरीजों के प्राण बच सकेंगे।
सत्र में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा निर्मित 'सृजन' वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया। इससे दवा निर्माताओं को लायसेंस जारी करने सहित सारे काम आसानी से एक ही जगह करने की सुविधा मिलेगी। मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसने यह ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।
मध्यप्रदेश में हर वर्ष 10 हजार करोड़ रूपये का दवा व्यापार होता है, एक लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है और 1.5 बिलियन की दवाएँ निर्यात की जाती हैं। यहाँ 280 से अधिक दवा बनाने की इकाइयाँ हैं। वायु, सड़क और रेल मार्ग से बेहतर जुड़ाव के कारण मध्यप्रदेश में दवा निर्माता कम्पनियाँ स्थापित करने की इच्छा रखती हैं। इंदौर दवा निर्माण में न केवल एशिया में अग्रणी है, बल्कि इंदौर का दवा बाजार देश का सबसे बड़ा ट्रेड हाउस है। इंदौर के विमानतल को उद्योग जगत की सुविधा के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। प्रदेश में फार्मेसी कॉलेज की संख्या वर्ष 2003 के 20 के मुकाबले 2014 में बढ़कर 111 हो चुकी है। इसी तरह छात्र संख्या भी 1150 से बढ़कर 8340 हो गई है।
भोपाल में खुलेगा एनआईपीईआर
केन्द्र सरकार ने भोपाल में नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। संस्थान से दवा कम्पनियों को उच्च गुणवत्ता का मानव संसाधन मिलेगा।
कौशल विकास और म.प्र. स्मॉल स्केल ड्रग मेन्यूफेक्चरर्स के बीच हुआ एमओयू
प्रदेश में नई टेक्नोलॉजी लाने एवं छात्रों को इंडस्ट्रीज की आवश्यकतानुसार तैयार करने तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग तथा म.प्र. स्माल स्केल ड्रग मैन्यूफेक्चरर्स ड्रग्स एसोसिएशन के बीच एक एमओयू भी हुआ। तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने बताया कि इससे छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों की अतिरिक्त तकनीकी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इसमें छात्रों को फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इन्सट्रूमेंट टर्नर, फोर व्हीलर मोटर मेकेनिक, मशीन आपरेटर, यूटिलिटी आपरेटर, लेब असिस्टेंट, बॉयलर आपरेटर, कारपेंटर आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। श्री जोशी ने कहा कि विशेषज्ञों के सान्निध्य में तकनीकी शिक्षा मिलने से प्रशिक्षणार्थी के लिये बेहतर रोजगार के द्वार खुलेंगें। सत्र को चिकित्सा शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री शरद जैन ने भी संबोधित किया।

सत्र में मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव श्री प्रभांशु कमल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्रीमती गौरी सिंह, प्रमुख सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, भारत सरकार के संयुक्त दवा नियंत्रक डॉ. वी.जी. सोमानी, स्वास्‍थ्‍य आयुक्त एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासक डॉ. पल्लवी जैन गोविल, सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज के संस्थापक डॉ. दिलीप संघवी, देश-प्रदेश और विदेश के दवा निर्माता उपस्थित थे।

बुखार के बाद किए गए टेस्ट में कुणाल डेंगू पॉजिटिव निकला. दो दिन पहले उसे नर्मदा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  

       
युवक के घरवाले उसका शव बिहार के जहांनाबाद और छातर ले गए हैं, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा                                                                                                      . मामले में स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि डेंगू से अगर एक भी मौत हो रही है तो वो दुखद है.
वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेंगू की स्थिति काफी नियंत्रण में है. रुस्तम सिंह ने कहा कि प्रदेश में डेंगू को लेकर जरुरी दिशा-निर्देशों पर काम किया जा रहा है.प्रदेश सरकार डेंगू जैसी समस्या पर गंभीर है उन्होंने मौसम में परिवर्तन के चलते लोगो से अपील की प्रदेश में बीमारियों से बचाव के लिए सावधानिया और स्वक्छ्ता पर धयान देने की जरुरत 

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने आशा निकेतन अस्पताल, अरेरा कॉलोनी में आज डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शांति इंटीग्रेटेड नेशनल  डायलिसिस की संचालिका श्रीमति उमा प्रेमन, प्रोविंशियल सुपीरियर सिस्टर एलिस अब्राहम, पदमश्री डॉ. टी.ए. मेनन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कई बार किडनी रोग के लक्षण परिलक्षित नहीं होते हैं। ऐसे में रोग की जानकारी बहुत देर बाद मिल पाती है। उन्होंने पचास प्रतिशत कम दरों पर डायलिसिस सेवा उपलब्ध करवाने पर अस्पताल प्रबंधन की सराहना की


स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह की उपस्थिति में डिण्डौरी के बरगांव के विशाल चिकित्सा शिविर में कृत्रिम अंग वितरित किए गए और दिव्यांगों का उपचार किया गया।

MARI themes

Powered by Blogger.