Showing posts with label मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस. Show all posts


महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस के अनुसार प्रदेश की सीमा से लगे राज्यों के शहरों में अल्ट्रा साऊंड कराकर कन्या भ्रूण हत्या करने वालों के विरुद्ध राज्य सरकार शिकंजा कसेगी। इसके लिए वे राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख रही हैं। श्रीमती चिटनीस ने सीमावर्ती जिलों के साथ प्रत्येक तिमाही में बार्डर मीटिंग करने की आवश्यकता बतायी है।
महिला-बाल विकास मंत्री ने कन्या भ्रूण हत्या को नियंत्रित करवाने के लिए पीसी-पीएनडीटी एक्ट की क्रियान्वयन प्रक्रिया में तब्दीली करते हुए सीधे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने और बेटियों को पढ़ाने के लिए चलाए जा रहे ''बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'' अभियान में व्यापक जन-भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कम लिंग अनुपात वाले छ: जिले क्रमश: ग्वालियऱ, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़ और रीवा में यह अभियान चलाया जा रहा है।
श्रीमती चिटनिस के अनुसार लाड़ली लक्ष्मी योजना में द्वितीय और तृतीय चरण में बेटियों की मिसिंग को गंभीरता से लेते हुए सशक्त ट्रेकिंग सिस्टम विकसित करने और बच्चियों का पंजीयन डिलीवरी के साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना में किए जाने की आवश्यकता है। 

MARI themes

Powered by Blogger.