Showing posts with label नरोत्तम मिश्रा. Show all posts

मंथन न्यूज़ दतिया -
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मिलाद-उन-नबी पर मुस्लिम भाइयों को बधाई दी है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने आशा व्यक्त की कि पारम्परिक उल्लास के साथ यह पर्व मनाया जाएगा। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा सोमवार-12 दिसम्बर को दतिया में मिलाद-उन-नबी के चल समारोह में भी हिस्सा लेंगे।
Image result for narottam mishra photos
                                                                      पूनम पुरोहित 

 मंथन न्यूज़ दतिया -जनसंपर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज जिला अस्पताल दतिया में लाण्ड्री भवन का भूमि-पूजन किया। भवन की लागत 46 लाख रूपये होगी।
Related image
डॉ. मिश्रा ने कहा कि अस्पताल में रोगियों को जहाँ राज्य सरकार ने नि:शुल्क उपचार, जाँच, भोजन और परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई है, वहीं अस्पताल परिसर साफ-सुथरे रहें, यह भी सुनिश्चित किया गया है। रोगियों के लिए साफ-सुथरी बेडशीट और कीटाणु रहित वस्त्र भी उपलब्ध रहें, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि अस्पताल में रोगी को सुविधाओं के साथ ही अपनापन भी मिले, इसके लिए चिकित्सक और अन्य स्टॉफ को प्रयत्नशील रहना चाहिए।
कार्यक्रम में पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक के अलावा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सेना, श्री विक्रम बुंदेला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विनय यादव, श्री गोविंद ज्ञानानी, श्री विजय झंडागुरू, सुश्री सुमन दांगी आदि उपस्थित थे।
                                                      पूनम पुरोहित 

मंथन न्यूज़ भोपाल -जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य एवं रीवा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 17 नवंबर को रीवा जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा गुरूवार की सुबह रीवा पहुँचकर सेमरिया जायेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा सेमरिया में तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य भवन और एन.आर.सी. भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर में रीवा में जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद ग्राम ढेरा में भागवत महापुराण कथा में उपस्थित होंगे।
Image result
जनसंपर्क मंत्री शाम को सतना जिले के मैहर में माँ शारदा देवी के दर्शन के बाद रात्रि में भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
                                                                       पूनम पुरोहित 

मंथन न्यूज़ भोपाल -जनसंपर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज भोपाल के महाराणा प्रताप नगर स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी में बनने वाले भवन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रबंध समिति की बैठक शीघ्र आहूत कर आगामी आवश्यक कार्यवाहियाँ पूर्ण करवाने को कहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बृजकिशोर कुठियाला और कुलाधिसचिव श्री लाजपत आहूजा ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पत्रिकाएँ और अन्य प्रकाशन की भी जनसंपर्क मंत्री को जानकारी दी गई।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रानिक मीडिया विभाग के विद्यार्थियों से उनकी कक्षा में जाकर बातचीत की। जनसंपर्क मंत्री ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग की कार्य-प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कम्प्यूटर साईंस, पत्रकारिता प्रबंधन, जनसंचार, न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी, जनसंपर्क और विज्ञापन, प्रकाशन, कम्युनिकेशन रिसर्च, प्रशिक्षण और टेक्स बुक राईटिंग विभाग के कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। पुस्तकालय प्रभारी ने जानकारी दी कि पुस्कालय में पत्रकारिता और संचार से संबंधित पाठ्य-पुस्तकों के अलावा उत्कृष्ट साहित्य भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। शोध-पत्र पत्रिकाएँ भी नियमित रूप से आती हैं।
जनसंपर्क मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने भवन की छत पर स्थापित विशाल घड़ी को उपयोगी बताते हुए इसे और आकर्षक रूप से स्थापित करने की जरूरत बताई। जनसंपर्क मंत्री को जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय के विधार्थियों को बिना हेलमेट के दुपहिया वाहनों का उपयोग करने की मनाही है। जनसंपर्क मंत्री ने विश्वविद्यालय में कामकाजी महिलाओं के लिए संचालित पाठ्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन रिसर्च की कक्षा में जाकर गतिविधियाँ जानीं।
                                                      पूनम पुरोहित 

मंथन न्यूज़ भोपाल -

Image result for narottam mishra
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह सतना जिले के पत्रकार श्री जितेन्द्र सोनी से बात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और घटना की जानकारी भी प्राप्त की। मंत्री डॉ. मिश्रा ने श्री सोनी के साथी पत्रकार श्री नरेंद्र पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दोषी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होगी। मंत्री डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों से भी चर्चा की।
                                                         पूनम पुरोहित 

              प्रेरणा से भरा है महर्षि बाल्मीकि का जीवन - डॉ नरोत्तम मिश्रा
जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा वाल्मीकी जयंती पर दतिया में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने महर्षि वाल्मीकी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया और आरती उतारी।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि यदि व्यक्ति चाहे तो परिस्थितियों को अपने बस में कर सकता है। महार्षि वाल्मीकी का संपूर्ण जीवन इसी बात पर आधारित है। उन्होंने जीवन में संघर्ष कर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया और वह आज पूरे संसार में महर्षि के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से महान नहीं होता उसका कर्म उन्हें महान बनाता है।
जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकी संसार के प्रसिद्ध कवि माने जाते हैं। उन्होंने संस्कृत भाषा में रामायण की रचना की। महर्षि जीवन के प्रारंभ में एक साधारण व्यक्ति थे। वह अपनी मेहनत, लगन और कार्य के प्रति समर्पण से महान बनकर उच्च पद पर आसीन हुए। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। 




जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दिल्ली में आयुष, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और जल संसाधन राज्य मंत्री श्री हर्ष सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। श्री हर्ष सिंह का नई दिल्ली में एक निजी अस्पातल में उपचार चल रहा है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने श्री हर्ष सिंह के उपचार के संबंध में वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. युगल किशोर मिश्रा से भी चर्चा की। मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने राज्य मंत्री श्री हर्ष सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पशुपालन, मछुआ कल्याण मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य और नर्मदा घाटी विकास एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य को कृषि केबिनेट में सदस्य मनोनीत किया गया है। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि त्यौहार चाहे हिन्दुओं के हो या मुसलमानों के, दतिया में सभी त्यौहार मिल-जुलकर मनाने का रिवाज है। एक दूसरे का त्यौहार मनाने की गंगा-जमुनी तहजीब दतिया की विशेषता है। डाँ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में ग्यारह दिवसीय रामलीला का शुभारंभ कर रहे थे। शुभारंभ राम दरबार की आरती से हुआ। आरती में दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। आरती के बाद श्री सत्तार बाबा ने संस्कृत में रामचंद्र जी की स्तुति प्रस्तुत की।

MARI themes

Powered by Blogger.