Showing posts with label मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता. Show all posts

  • शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमणों को सख्ती से हटायें। इसकी शुरूआत प्रभावशाली अतिक्रामकों से करें। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह निर्देश जबलपुर में राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये।
श्री गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र के कम से कम 5 बड़े अतिक्रमण की पहचान करें। उन्होंने कहा कि श्मशान, कब्रिस्तान, मंदिर और स्कूलों की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता से करें। श्री गुप्ता ने कहा कि अभियान चलाकर शासकीय भूमि के सीमांकन करें।
राजस्व मंत्री ने कहा कि अविवादित एवं विवादित नामांतरण, बँटवारा और सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण के लिये किसानों को भटकना नहीं पड़े। इस संबंध में प्राप्त होने वाले सभी आवेदन दर्ज किये जायें।
राजस्व मंत्री ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण किया जाये। सिविल न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में शासन का पक्ष बेहतर ढंग से रखें। श्री गुप्ता ने कहा कि राजस्व वसूली में एक माह के अन्दर बेहतर परिणाम दिखने चाहिये। उन्होंने कहा कि विभागीय जाँच में देरी होने पर जॉचकर्त्ता अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। राजस्व मंत्री ने कहा कि निलंबित अधिकारी-कर्मचारी को तय समय-सीमा में आरोप-पत्र दिये जायें। उन्होंने सी.एम. हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिये।
राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने भू-अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण और नक्शों के डिजिटाइजेशन की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पटवारी सप्ताह में एक दिन ही तहसील मुख्यालय में रहे। बैठक में कलेक्टर श्री महेश चंद्र चौधरी उपस्थित थे।
                                                           पूनम पुरोहित 


Image result for umashankar gupta


राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता 20 अक्टूबर को सागर में एवं 21 अक्टूबर को भिण्ड में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। श्री गुप्ता 20 अक्टूबर की सुबह भोपाल से सागर जायेंगे।
राजस्व मंत्री 20 अक्टूबर की शाम सागर से ग्वालियर जायेंगे। वे 21 अक्टूबर की सुबह ग्वालियर से भिण्ड जायेंगे। श्री गुप्ता 22 अक्टूबर की सुबह भोपाल पहुँचकर इंदौर जायेंगे। इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के बाद शाम को भोपाल लौटेंगे। श्री गुप्ता 23 अक्टूबर को गोटेगाँव जिला नरसिंहपुर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में भोपाल लौटेंगे।

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और महापौर श्री आलोक शर्मा ने चूनाभटटी भोपाल  स्थित चाणक्यपुरी कालोनी में सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन किया। भवन की लागत 26 लाख रूपये है। इसमें 8 लाख 50 हजार रुपये जन-भागीदारी से एकत्रित किये गये हैं।
श्री गुप्ता ने विधायक-निधि से 5 लाख रूपये दिये हैं। शेष 12 लाख 50 हजार रूपये की राशि नगर निगम द्वारा दी गयी है।

MARI themes

Powered by Blogger.