Showing posts with label लोकायुक्त का छापा. Show all posts

मध्य प्रदेश के सतना जिले में लोकायुक्त पुलिस ने जिला अस्पताल के एक डॉक्टर को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. डॉक्टर ने एक मरीज से ऑपरेशन के एवज में रिश्वत मांगी थी.
रीवा लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, रमैया अहिरवार की शिकायत पर जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके गुप्ता को रिश्वऑपरेशन के लिए रिश्वत मांगने पर डॉक्टर को मरीज से मिली 'कड़वी खुराक'
DEMO PIC
रमैया ने अपनी शिकायत में कहा था कि डॉक्टर गुप्ता उससे ऑपरेशन के एवज में पांच हजार रुपए की रिश्वत रहा है.
शिकायत की तस्दीक होने के बाद लोकायुक्त एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने शुक्रवार दोपहर रिश्वत राशि लेते ही डॉक्टर गुप्ता को धर दबोचा.
रिश्वतखोर डॉक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. कार्रवाई पूरी होने पर डॉक्टर को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया.त राशि के साथ गिरफ्तार किया गया.

एमपी में फिर मिला काली कमाई का कुबेर, करोड़ों की ब्लैकमनी का खुलासा

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली विभाग के डीजीएम (विजीलेंस) सत्येंद्र सिंह चौहान के ठिकानों पर बुधवार की सुबह लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है. लोकायुक्त के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति को लेकर मारे गए इस छापे में करोड़ों की संपत्ति मिली है.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह बिजली विभाग में कार्यरत सत्येंद्र सिंह चौहान के ग्वालियर और मुरैना स्थित ठिकानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई की गई. इस दौरान लोकायुक्त को करोड़ों की काली कमाई का पता चला है. इसमे आलिशान मकान सहित प्राइम लोकेशन पर प्लॉट और कृषि जमीन के अलावा कई वाहनों का खुलासा हुआ हैं
एमपी में फिर मिला काली कमाई का कुबेर, करोड़ों की ब्लैकमनी का खुलासा
प्रारंभिक जांच में सत्येन्द्र सिंह चौहान के यहां
-भगवान कॉलोनी मुरार में 3 मंजिला मकान
-द्वारिकाधीश कॉलोनी में 2600 वर्गफीट में पानी का प्लांट
-1500 वर्गफीट का अनुपम नगर में प्लॉट
-सौंसा में प्लॉट, साढ़े चार बीघा जमीन
-3 टाटा लोडिंग गाड़ी, एग्रीकल्चर लैंड के कागजात मिले है.
लोकायुक्त छापे के दौरान जेवरात, नकदी और बैंक खातों का भी खुलासा हुआ है. छापे की कार्रवाई में शामिल अफसर अभी संपत्ति के मुल्यांकन में जुटे है.
एमपी में एक ही दिन में ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है. लोकायुक्त पुलिस ने इसके अलावा आगर मालवा जिले में भी सोसायटी प्रबंधन के यहां छापे की कार्रवाई में लाखों रुपए की काली कमाई का खुलासा किया है.

सोसायटी प्रबंधक के यहां लोकायुक्त का छापा, अब तक लाखों रुपए की कमाई का खुलासा

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर पुलिस के विशेष संगठन लोकायुक्त ने एक सोसायटी प्रबधंक के यहां छापामार कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में लाखों रुपए की काली कमाई का खुलासा हुआ है.
उज्जैन लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, सोसायटी प्रबंधक कैलाश जैन के ठिकानों पर बुधवार सुबह छापे की कार्रवाई शुरू की गई है. उस वक्त कैलाश जैन का पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था. छापेमारी की इस कार्रवाई से परिवार सहित पूरे इलाके में हडकंप मच गया.
सोसायटी प्रबंधक के यहां लोकायुक्त का छापा, अब तक लाखों रुपए की कमाई का खुलासा
बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में ही सुसनेर में सहकारी संस्था प्रबंधक कैलाश जैन के पास आय से कई गुना अधिक संपत्ति होने के सबूत मिले हैं.
कैलाश जैन के पास इतनी संपत्ति कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है. आवास और अन्य ठिकानों से मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. उसकी कुल संपत्ति कितने की है, इसका खुलासा दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद ही हो सकेगा.
सूत्रों के अनुसार, लोकायुक्त को सहकारी संस्था प्रबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को यह कार्रवाई की.

MARI themes

Powered by Blogger.