Showing posts with label श्री नंदकुमार चौहान. Show all posts

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार चौहान ने आज पार्टी के तीन जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें होशंगाबाद के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल को बनाया गया है। जायसवाल पूर्व में भी पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। इसी प्रकार गुना जिले में पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारिख को पुनः जिले की कमान सौंपी गई है।

नीमच जिले के लिए हेमंत हरित यादव को जिले का मुखिया बनाया गया है। यादव दो बार नीमच जिले के महामंत्री एवं दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 10 साल तक पार्षद रहे तथा नेता प्रतिपक्ष का दायित्व भी उन्होंने निभाया है। श्री हेमंत यादव पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

MARI themes

Powered by Blogger.