Showing posts with label शिवपुरी कोतवाली. Show all posts

 मंथन न्यूज़ शिवपुरी  ;कोतवाली थाना अंतर्गत मनियर बीज गोदाम के पास एक 10 वर्षीय बालिका की लाश मिली थी  । उक्त लाश के सिर और नाक से खून निकल रहा था । पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच में जुट गई थी ।  शिवपुरी एस. पी सुनील पांडेय और एडिसनल एस पी कमल मोर्ये और उनकी टीम ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए  विवेचना कर  जाँच शुरू कर दी जाँच में पाया की लड़की  को शाम के वक्त आरोपी धागा जाटव के साथ देखा गया था ! पुलिस  ने सख्ती से आरोपी से पूछ ताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबुल कर लिया और बताया की उसने पास के चोकीदार के कमरे पर बालात्कार कर लड़की की हत्या की थी !आरोपी लड़की के मकान  मालिक का लड़का है महज आठ घण्टे की कार्येवाही में पुलिस ने कत्ल की गुत्थी सुलाझा ली  है  और वलात्कार के बाद हत्या कर नाबालिग को फेकने बाले युवक को धर  दवोचा  ।जानकारी के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगो ने बीज गोदाम के ग्राउंड में एक बालिका की लाश पड़ी होने की सुचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लाश की शिनाख्त की तो सामने आया की उक्त बालिका का नाम मुस्कान पुत्री रामस्वरूप जाटव उम्र 10 वर्ष निबासी सहराना मोहल्ला मनियर के रूप में हुई।बताया गया था  कि उक्त किशोरी रात्रि 8 बजे से घर से गायब हो गई थी और पास ही के शासकीय स्कूल में 6 वीं की छात्रा थी । इस मामले में एसडीओपी जीडी शर्मा टीआई संजय मिश्रा स्नोफर डॉग सहित मोके पर पहुँचे  थे 

                                                                                                                                       पूनम पुरोहित 

शिवपुरी - कोतवाली पुलिस ने सुधीर हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कन्हैया पुत्र कमललाल कुशवाह ने सुधीर की हत्या महज 600 रुपए के लिए की थी। आरोपी और सुधीर दोनों ने जुआ खेला और आरोपी जुए में 600 रुपए हार गया था, जो उसने सुधीर से वापस मांगे, लेकिन सुधीर ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और कन्हैया ने गुस्से में सुधीर गला दबाकर हत्या कर दी। सुधीर खटीक ग्वालियर बायपास पर बसों में सवारी बैठाने का काम करता था और ग्वालियर बायपास पर ही कन्हैया कुशवाह केले का ठेला लगाता था। 30 अक्टूबर को सुधीर और कन्हैया दोनों जुआ खेलने के लिए गोदाम के पीछे गए, जिन्हें कुछ लोगों ने देखा था, जिसके बाद पुलिस ने कन्हैया से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जुए में 600 रुपए हार गया था और जब उसने सुधीर से कहा कि वह उसे पैसे वापस दे दे और वह 50-50 रुपए का उसके पैसे चुका देगा, लेकिन सुधीर नहीं माना, जिसके बाद उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए पत्थर पटककर उसका चेहरा बिगाड़ दिया और जेब से पैसे निकाले और मोबाइल भी ले गया एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि 17 मार्च को कन्हैया व उसके साथियों के द्वारा एक टवेरा गाड़ी को लूटा था, जिसमें कन्हैया नाबालिग था और उसका केस बाल न्यायालय में विचाराधीन है
Image result for shivpuri kotwali pic

MARI themes

Powered by Blogger.