Showing posts with label पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुरैशी. Show all posts

मंथन न्यूज़ शिवपुरी -अभी तक आपने गुरू दक्षिणा में अपना अंगूठा देने बाले अर्जुन के बारे में सुना होगा। अर्जुन ने अपने गुरू को गुरू दक्षिणा में अपना अगूॅठा दे दिया था। परंतु यहॉ तो इसके ठीक विपरीत एक युवक ने अपनी ही शिक्षका के घर में लूट की घटना को अंजाम दिला दिया। 

जिले के सिटी कोतवाली के अंतर्गत आने वाली छत्री रोड़ पर जैन चक्की के पास स्थित सागर चतुर्वेदी के यहां 16 अक्टूबर को डाली गई डकैती के मामले को पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुर्रेशी द्वारा गंभीरता से लेते हुए डकैती काण्ड के तीन आरोपी को पुलिस ने गिर तार करने में सफता हांसिल की है। वहीं तीन आरोपी फरार बताए गए हैं।

आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुर्रेशी ने बताया कि मनीष शर्मा उर्फ टिंकल एवं ललित राठौर निवासी फक्कड़  कॉलोनी शिवपुरी को सागर चतुर्वेदी के घर के आसपास देखा गया है एवं घटना के समय इनके पास बाहर से कुछ संदिग्ध लोगों को ाी देखा गया था। 

इस सूचना के आधार पर मनीष शर्मा उर्फ टिंकल एवं ललित राठौर के संबंध जानकारी एकत्रित की गई तो पाया गया कि मनीष उर्फ टिंकल पुत्र मांगीलाल शर्मा उम्र 22 साल निवासी छत्री कॉलोनी के पास फक्कड़ एवं ललित राठौर घटना दिनांक से ही फरार है। 15 नव बर को पुलिस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मनीष एवं ललित व उनके एक अन्य साथी को भदैया कुण्ड शिवपुरी के आसपास देखा गया सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री कुर्रेशी ने तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। 

जिसके परिणामस्वरूप कोतवाली एवं फिजीकल चौकी के बल द्वारा घेराबंदी कर भदैया कुण्ड से मनीष शर्मा, ललित राठौर व उनके एक मनीष शर्मा पुत्र रामदत्त शर्मा निवासी बीलपुरा थाना अ बाह हाल आनंद नगर सी ब्लॉक मकान न बर 223, भगवान सिंह कुशवाह का मकान थाना हजीरा ग्वालियर को गिर तार किया गया। आरोपी मनीष शर्मा निवासी हजीरा से 315 बोर कट्टा मय दो जिंदा कारतूस जप्त किए। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया।

बताया गया है कि आरोपी ललित राठौर चतुर्वेदी मेडम के यहॉ कक्षा 4 में  स्टूडेंट रहा है। जिसके कारण आरोपी का इनके घर आना जाना था। आरोपी ललित का सागर के साथ भी दोस्ती थी। दोनो एक साथ ही सुदंरकांड के पाठ में भी जाते थे। 
                                                                                              पूनम पुरोहित 


शिवपुरी। जिले में त्योहारों के चलते पुलिस व्यवस्था चाक चौबंंद दिखाई दे रही है। शहर में त्यौहारों के दौरान उपद्रवी तत्व कोई हरकत ना कर सकें, इसलिए पुलिस ने फ्लगमार्च कर लगातार 2 दिन शक्तिप्रदर्शन भी किया। बीते रोज पुलिस ने जिले के समस्त थानों की पुलिस के साथ शहर में शक्ति प्रर्दशन करते हुए पुलिस वाहनों से लेग मार्च किया था। 

आज पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व मे शहर में आईटीव्हीपी के जवानों के साथ शहर में शक्ति प्रर्दशन करते हुए शांति प्रिय तरीके से पैदल फ्लेग मार्च निकाला। यह फ्लेग मार्च कस्टम गेट से सदर बाजार, माधव चौक, मीट मार्केट, फिजीकल, विष्णु मंदिर होते हुए पुरानी शिवपुरी, काली माता मंदिर, झांसी तिराहा, गुरूद्वारा होते हुए कस्टम गेट पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुरैशी के साथ एडीसनल एसपी कमल मौर्य, एसडीओपी जीडी शर्मा, आईटीव्हीपी के जवानों के साथ पुलिस के जवान शामिल रहे।

MARI themes

Powered by Blogger.