Showing posts with label एएसपी अमृत मीणा. Show all posts

 भिंड में पुलिस ने पंडित का रोल अदा कर 13 साल पहले तलाक से टूटे रिश्ते को जोड़ पति-पत्नी को दोबारा एक करा दिया। एएसपी ऑफिस में गंधर्व रीति रिवाज से पति-पत्नी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की। एएसपी अमृत मीणा के रीडर रविशंकर मिश्रा ने मंत्रोच्चार कर शादी की रस्म पूरी कराई। शनिवार को एएसपी मीणा के पास वंदना श्रीवास्तव 14 साल की बेटी के साथ आई।
उन्होंने कहा कि पति से तलाक हो चुका है और 13 साल से दोनों अलग रह रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर पति भरण पोषण के लिए 2 हजार रुपए माहवार देता था, लेकिन पिछले 2 साल से नहीं दिया। बेटी की तबीयत ज्यादा खराब है। एएसपी ने वंदना के पति शशिकांत श्रीवास्तव को बुलवाया और दोनों को समझाया।
दोनों दोबारा एक होने के लिए राजी हो गए। एएसपी ने दो वरमाला मंगवाई। वंदना और शशिकांत ने एक-दूसरे को वरमाला डालकर गंधर्व रीतिरिवाज से शादी की। शादी के बाद एएसपी ने अपनी ओर से दंपति
को उपहार दिए और घर तक विदा करने गए।
इनका कहना है
समझाइश से 13 साल से बिछड़े पति-पत्नी दोनों एक हो गए। गंधर्व रीतिरिवाज से दोनों का विवाह कराया है। इनके मिलन से बेटी को पिता का साथ मिल गया। अब पत्नी-पत्नी और बेटी तीनों बहुत खुश हैं। मां और पिता का मिलन देख बेटी की आंखों में खुशी भी देखने लायक थी।

MARI themes

Powered by Blogger.