नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कर्जमाफी के बांटने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं
मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कर्जमाफी के बांटने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. ट्विटर पर उन्होंने लिखा, 'मध्य प्रदेश सरकार का कर्जमाफी के नाम पर बंदरबांट का खेल चल रहा है. कर्जमाफी के नाम पर 3-5 रुपए माफ करने का ढोंग कर रहे है और जिन्होंने कर्ज लिया ही नहीं उनके नाम से कर्जमाफ कर रहे हैं.'इससे पहले उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ मजाक करने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, 'मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मजाक बना दिया है. 2-5 रुपए माफ करके हमारे अन्नदाताओं का भी मजाक बनाया जा रहा है.'


Post a Comment