जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्री दीक्षित और सुश्री पूनम के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

मंथन न्यूज़ भोपाल -
जनसंपर्क, जलसंसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज संत हिरदाराम नगर स्थित चिरायु अस्पताल पहुंचकर उपचार के लिए दाखिल डबरा निवासी श्री भानु प्रकाश दीक्षित के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। जनसंपर्क मंत्री ने इसी अस्पताल में दाखिल शिवपुरी निवासी जिले की   पत्रकार सचिव सुश्री पूनम पुरोहित के स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। मंत्री डॉ. मिश्रा ने दोनों  के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने चिकित्सकों से श्री दीक्षित और सुश्री पूनम के वर्तमान उपचार संबंधी डॉ टी.पी साहू  से  जानकारी ली और बेहतर इलाज के संबंध में आवश्यकतानुसार प्रबंध के बारे में चर्चा की।