अयोध्या (उत्तर प्रदेश) : राम मंदिर निर्माण की दिशा में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। इकबाल अंसारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कानून का समर्थन किया है। अंसारी ने कहा है कि मंदिर निर्माण के लिए सरकार यदि कानून लाती है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। वह इस मामले में राजनीतिक विवाद का अंत चाहते हैं। वहीं, राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने अंसारी के बयान का समर्थन किया है। अंसारी का यह बयान चौंकाने वाला और महत्वपूर्ण है क्योंकि अंसारी इसके पहले राम मंदिर विवाद का समाधान सुप्रीम कोर्ट के जरिए करने की बात कहते आए हैं।   


टाइम्स नाउ से खास बातचीत में इकबाल अंसारी ने कहा, 'राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार को लोकसभा में बिल लाना चाहिए और उसे बिल के जरिए इस मामले को खत्म करना चाहिए। सरकार यदि कानून बनाती है तो हमें कोई ऐतराज नहीं है। हम अकेले कानून को रोक नहीं सकते। भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है, हम उसकी तारीफ करते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अयोध्या में जो राजनेता धरना-प्रदर्शन करने के लिए आते हैं, वे अपना मकसद बताएं। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। अयोध्या में भीड़ जुटती है और कोई काम बिगड़ जाए तो लोग क्या करेंगे।'

अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा, 'अंसारी ने जो कहा है, हम उसका स्वागत करते हैं। सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द कानून बनाकर मंदिर का निर्माण कराए। इनके पिता हाशिम अंसारी ने भी अयोध्या विवाद के समाधान की पहल की थी लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे। अंसारी का बयान स्वागतयोग्य है। मुझे लगता है कि उनके बयान का असर सरकार पर भी पड़ेगा।'

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई टलने के बाद हिंदूवादी संगठनों एवं साधु संतों ने मंदिर निर्माण की मांग तेज कर दी है। वे अध्यादेश के जरिए मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। अयोध्या में 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की एक बड़ी रैली होनी है और इसी दिन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी यहां पहुंच रहे हैं।

 दिल्ली, । आम आदमी पार्टी (AAP) मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार दोपहर दिल्ली सचिवालय में मिर्च पाउडर से हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सचिवालय में चैंबर से बाहर निकलने के दौरान केजरीवाल के ऊपर अनिल शर्मा नाम के शख्स ने अचानक मिर्च पाउडर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की आंखों में भी मिर्च पाउडर गिरा है।


वहीं, इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हमलावर अनिल को पकड़ लिया। पुलिस की मानें तो अनिल दिल्ली के नारायणा विहार इलाके का रहने वाला है। फिलहाल आरोपित अनिल को हिरासत में लेकर आइपी एस्टेट थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।


ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 
बताया जा रहा है कि नारायणा विहार का रहने वाला अनिल कुमार सीएम केजरीवाल को किसी समस्या को लेकर एक पत्र देने आया था। इस दौरान सीएम रुके तो वह उनके पैरों पर गिर गया। इस पर सीएम ने रोकने की कोशिश की तो इसमें उसका चश्मा गिर गया और टूट गया। फिर अनिल ने केजरीवाल के ऊपर मिर्च पाउडर फेंका। इससे पहले अनिल केजरीवाल से मुलाकात के लिए वेटिंग रूम में इंतजार कर रहा था। 


केजरीवाल का चश्मा टूटा


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले से पहले आरोपित अनिल शर्मा ने केजरीवाल के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। 


अपने नेता अरविंद केजरीवाल पर मिर्च पाउडर से हमले को लेकर आम आदमी पार्टी नेता और कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं। इस घटना के बाद AAP ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इतना ही नहीं, इस बाबत मामले की जानकारी देने के लिए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कुछ देर बाद पत्रकार वार्ता बुलाई है। 


वहीं, इस हमले को लेकर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके कहा- 'दिल्ली सचिवालय की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है तो कोई व्यक्ति कैसे मिर्च पाउडर और माचिस लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल तक कैसे पहुंच गया?'


क्या केजरीवाल से नाराज था अनिल शर्मा 


दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री के ऊपर मिर्च पाउडर डालने का पहला मामला सामने आया है। सचिवालय में केजरीवाल के ऊपर आरोपित अनिल शर्मा ने मिर्ची पाउडर क्यों फेंका? यह नहीं पता चल पाया है।


अरविंद केजरीवाल पर कभी थप्पड़, कभी स्याही तो कभी फेंके गए अंडे


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमले का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार उन पर इस तरह के हमले हो चुके हैं। अप्रैल, 2016 में दिल्ली सचिवालय में ही पत्रकार वार्ता के दौरान उन पर जूता फेंका गया था। जूता फेंकने वाला आम आदमी सेना का कार्यकर्ता वेदप्रकाश शर्मा था। जूते के अलावा केजरीवाल की ओर सीडी भी उछाली गई। 


लुधियाना में गाड़ी पर हमला


फरवरी, 2016 में ही पंजाब के लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की कार पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया था, जिससे कार का सामने वाला शीशा टूट गया था। 


महिला ने फेंकी थी स्याही फेंकी 
जनवरी, 2016 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ऑड ईवन फॉर्मूले के 15 दिवसीय ट्रायल की सफलता का जश्न मना रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया था। मुख्यमंत्री जब मंच से सभा को संबोधि‍त कर रहे थे, तभी एक महिला ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन पर स्याही फेंकी थी।


इससे पहले 27 दिसंबर 2014 को दिल्ली में रैली के दौरान एक लड़के ने केजरीवाल पर पत्थर मारा था, यह अलग बात है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई थी। फिर 26 दिसंबर 2014 को दिल्ली में रैली के दौरान उन पर अंडे फेंके गए थे।


इससे भी पहले 2014 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली में रोड शो के दौरान केजरीवाल को एक ऑटो ड्राइवर ने थप्पड़ मारा था। केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति अपने हाथ में एक माला लिए हुए था। उसने एक जीप पर सवार केजरीवाल को पहले माला पहनाई फिर उसके बाद उन्हें थप्पड़ मार दिया था। 


*राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ आज नरवर में।*
शिवपुरी  भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा 2018 के चुनाव की दृष्टि से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे जो अपने निर्धारित दौरे के अनुसार 24 नवंबर को करैरा विधानसभा के नरवर में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे उनकी सभा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ जी एक दिवसीय प्रवास पर नरवर पहुंच रहे हैं राष्ट्रीय मंत्री 21 नवंबर को ग्वालियर से चलकर रात्रि 8:00 बजे नरवर पहुंचेंगे और नरवर में करेरा विधानसभा व जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के दौरे की तैयारियों के लिए बैठक लेंगे इसके उपरांत 22 नवंबर को सुबह 9:00 बजे अशोकनगर के लिए रवाना होंगे।

शिवपुरी (मंथन न्युज)- युवाओ ने देव उठाठनी ग्यारस पर्व व्रद्ध आश्रम मे जाकर बुर्जुगो  के साथ मनाया। युवाओ की ओर से व्रद्ध  आश्रम में जाकर वहां के बुर्जुगो को भोजन कराया । युवाओ  का कहना था कि आज व्रद्ध आश्रम मे जाकर देव उठावनी ग्यारस का  पर्व बनाकर  काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने व्रद्ध आश्रम मे  व्रद्ध लोगो से उनके स्वाथ्य की जानकारी ली ।इस मौके पर  मोनू जैन,निकेतन शर्मा ,व्रिकम सिंह गंगोरा ,आदित्य पाठक,आंनद धाकड़, योगेश लोधी, मंयक खेमारिया,आशीष शिवहरे, अजय गुर्जर, लोकेन्द्र सिंह ,शाना खॉन,खुशबू मिश्रा ,भूपेन्द्र सिंह,आभा जैन,आयुषी जैन आदि मौजूद रहे। 


न्यूज मंथन -बैंकों ने 100 रुपए का नया नोट ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। नया नोट अब एटीएम से भी निकलने लगा है। बता दें कि आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 2017-18 में 100 रुपए के सबसे ज्यादा नकली नोट मिले। ऐसे में जरूरी है कि आप 100 रुपए के असली नोट को पहचान लें ताकि कोई आपको नकली नोट न थमा सके।

 

आरबीआई ने खुद नए नोट के सेफ्टी फीचर्स जारी किए हैं। नए नोटो की पहचान के लिए आरबीआई ने paisaboltahai.rbi.org.in नाम की वेबसाइट पर पूरी डिटेल है। ऐसे में आपको नोट के फीचर्स को याद करने की जरूरत नहीं। आप इस वेबसाइट पर जाकर नोट के फीचर्स को मिनटों में मिलान कर सकते हैं। यहां नोट के चित्र के साथ उसके सभी फीचर्स की जानकारी दी गई है। 

 

कैसे हैं नए नोट के फीचर्स...
- 100 रुपए के नए नोट का आकार 66 एमएम x 135 एमएम है। 
- इसके सामने वाले हिस्से में देवनागरी से 100 लिखा हुआ है। 
- नोट के केंद्र में महात्म गांधी की तस्वीर है। 
- छोटे अक्षरों से 'RBI', 'भारत', 'India' और '100' लिखा गया है। 
- इसमें कलर शिफ्ट फीचर भी है। जब आप नोट को मोड़ेंगे तो थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाएगा। 
- महात्मा गांधी के चित्र के दाईं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के साइन हैं और आरबीआई का प्रतीक भी है। 
- दाईं ओर अशोक स्तंभ दिखाई देगा। इसके अलावा महात्म गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (100) वॉटरमार्क में नजर आएगा। 
- नोट के पीछे-नोट की बाईं तरफ मुद्रण का साल, स्लोगन, स्वच्छ भारत का लोगो, भाषा पैनल, रानी की वाव का चित्र और देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 100 लिखा मिलता है। 

- संख्या पैनल, जिसमें ऊपर बायीं ओर तथा नीचे दायीं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक हैं।
- दृष्टिबाधित लोगों के लिए इंटैलियो या उभरी हुई छपाई में महात्मा गांधी का चित्र, अशोक स्तंभ प्रतीक, उभरे हुए त्रिकोणीय पहचान चिन्ह माइक्रो-टेक्स्ट 100 के साथ, चार कोणीय ब्लीड रेखाएं हैं।

 

नोट के पिछले हिस्से में ये फीचर्स जरूर चेक कर लें। 
- नोट के बायीं तरफ मुद्रण वर्ष 
- स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो 
- भाषा पैनल 
-“रानी की वाव” का चित्र 
- देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक १०० 

*सेठ जी से हुई कोलारस एमएलए की शिवपुरी में गुप्त मीटिंग*

*देर रात हुई मीटिंग, मीटिंग बनी चर्चा का विषय*

*क्या जरूरत पड़ी की रात को 1 बजे सेठ जी को कांग्रेस प्रत्याशी से मिलना पड़ा*

*शिवपुरी* -चुनाव में विजय पाने के लिए साम दाम दंड भेद सभी काम होते है और जरूरी भी है क्योंकि चुनाव जो जीतना है राजनीति में सब जायज़ है, और आज देर रात कोलारस विधायक एक बंद कमरे में भाजपा नेता से चर्चा करते देखे गए और यह चर्चा चुनावी मौसम क्यों हुई ये भी सब जानते है।

*टिकट दावेदार थे दोनों सेठ जी*

विधायक द्वारा जिस नेता से बात की है वह दोनों भाई चुनावी मैदान में उतरने के लिए टिकट की दावेदारी भी कर रहे थे किंतु टिकट किसी और को मिला अब यह भी कहा जा सकता है कि टिकट नही मिलने से मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी के विरुद्ध रणनीति बनाई जा रही हो।

*अगर भाजपा में भीतरघात हुआ तो भी प्रत्याशी की व्यक्तिगत छवि दिलायेगी विजयश्री*

पिछले 15 साल से काँग्रेस सत्ता सुख भोगने के लिये प्रयास कर रही है किंतु गुटबाजी के चलते सरकार बनाने से पीछे है और अब यह भाजपा में होगा तो शायद इनको भी चौथी बार सत्ता पाने में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़े, किन्तु कुछ जगह यह देखना होगा कि पार्टी के प्रत्याशी अपनी व्यक्तिगत छवि के चलते सीट निकाल सकते है,चुनाव जीतने के लिए किसी भी पार्टी का चाहे वह छोटा कार्यकर्ता हो या बड़ा कार्यकर्ता सभी एक जुट हो जाते है किंतु अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए पार्टी के कुछ लोग मैदान में उतरे प्रत्याशी को मुँह की खिलाने के लिए पार्टी के लोग ही भीतरघात करेंगे तो कैसे काम होगा क्योंकि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए प्रत्येक सीट की अहमियत होती है।

*सबसे बड़ा सवाल*

ऐसे क्या कारण थे कि सेठ जी को देर रात एक बजे काँग्रेस प्रत्याशी से गुप्त बैठक करनी पड़ी क्योंकि सेठ जी तो भाजपा से ताल्लुक रखते है यही बात इस गुप्त बैठक पर सवाल खड़े करती है क्योंकि अब चुनावी मौसम पूरे यौवन पर है।

*क्या कार्यवाही होगी सेठ जी पर ?*

कद्दावर नेता शिवपुरी चुनाव लड़े या कोई और नेता कही ओर से चुनाव लड़ते है तो ये सेठ बंधु विरोध करते है और पार्टी के आला नेता इन पर कोई कार्यवाही क्यो नही करते है क्या पार्टी इनके धनबल के आगे नतमस्तक है, और देखना ये होगा कि पार्टी स्तर पर इन पर क्या कार्यवाही होती है।

*जब पोल खुली दोनों नेताओ की* 

जैसे ही या बात लीक हुई तो मीडिया के एक ग्रुप ने जाकर दोनों नेताओ को रंगेहाथों पकड़ लिया,मीडिया के एक ग्रुप के पहुंचने के बाद सेठ जी तो दुम दबाकर भाग गए लेकिन प्रत्याशी साहब इस मीडिया के ग्रुप के लपेटे में आ गए, इस ग्रुप को देखकर नेताजी के चेहरे की हवाइयां उड़ गई,जब उनसे सवाल किया कि रात को 1 बजे विरोधी नेता से बैठक करने की क्या आवश्यकता आन पड़ी और अपना सारा काम छोड़कर किस लिए मिलने आये हो जिस पर उन्होंने स्वीकार भी किया कि हाँ हमारी बैठक चल रही थी, और कहा कि राजनीति में सब जायज़ है, एक विधानसभा सीट पर भाजपा के समर्थन में और दूरी विधानसभा सीट पर भाजपा को कैसे हराया जाये यह बहुत अच्छे से सेठ जी जानते है और राजनीति क्या होती है यह भी सेठ जी भलीभांति जानते है आज आप जिनके समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे है पहले तो आप उनके घुर विरोधी थे विरोध करना या समर्थन करना ये आप लोगो की राजनीति है हमारा काम तो लोगो को जागरूक करना है जल्द ही दोनों की मुलाकात का रोचक वीडियो भी जारी किया जाएगा ।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस किसान, गरीब, तरक्की की विरोधी है, यदि यह प्रदेश गलती से भी उनके हाथ लगा, तो वे इसे फिर से बर्बाद कर देंगे.

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को दृष्टि पत्र नाम दिया है. आज भोपाल में वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में बीजेपी ने दृष्टिपत्र जारी किया है.

मध्य प्रदेश में चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही बीजेपी ने जनता से वादों की झड़ी लगा दी है. राज्य सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के लिए हर साल 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा कराने का वादा किया है. सीएम ने युवा उद्यमियों को स्टार्ट अप की सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किया जाएगा. इसके अलावा व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना करने का भी लक्ष्य रखा गया है.

सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र बनाया है. इसमें महिला सुरक्षा और प्रगति को प्राथमिकता दी गई है. सीएम ने कहा कि अगर बीजेपी की राज्य में फिर से सरकार बनती है तो बारहवीं में 75% से ज्यादा नम्बर लाने वाली लड़कियों को उनकी सरकार स्कूटी देगी. बीजेपी के मुताबिक इसका रजिस्ट्रेशन चार्ज भी सरकार देगी. सरकार इंटरनेट कनेक्शन वाली E-Library और 'विजया लर्निंग सेंटर' भी खोलेगी. ग्रामीण इलाकों की छात्राओं को महाविद्यालय तक ले जाने के लिए निशुल्क महिला बसों की व्यवस्था की जाएगी. लड़कियों को सैनिटरी प्रोडक्ट देने के लिए सरकार मुक्ता योजना लाएगी. इसके तहत उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्रा शौचालयों में स्वचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी.

महिलाओं से जुड़े मुद्दे को तरजीह देते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी है, इस बार सरकार ने 'नारी शक्ति संकल्प पत्र' प्रस्तुत किया है जिसमें में महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा. इसके अलावा तेजस्विनी द्वारा स्वरोजगार को अभियान बनाया जाएगा.

सीएम ने भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क बनाने की घोषणा की है.  शिवराज ने कहा कि 2 लाख करोड़ रुपये से शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जाएगा. व्यापारी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि GST मित्र योजना बनाएगी ताकि टैक्स भरने में आ रही कठिनाईयों को दूर किया जा सके. सीएम के मुताबिक नर्मदा एक्सप्रेस वे, चंबल एक्सप्रेस वे और औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने का लक्ष्य उनकी सरकार निर्धारित करेगी. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार बिजली की क्षमता को 14000 मेगावाट तक हम ले जाएंगे. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए नलजल योजना शुरू की जाएगी.

किसानों के लिए उठाए जाने वाले कदमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मूल्य स्थिरीकारण कोष जो पहले 500 करोड़ रुपये से शुरू हुआ था उसे बढ़ा कर 2000  करोड़ करने का निर्णय सरकार ने लिया ताकि बाजार मूल्य गिरने पर किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सके.

सीएम शिवराज सिंह चौहान घोषणापत्र जारी करने के बाद नीमच और मंदसौर में रैलियां करेंगे. बता दें कि पिछले साल मंदसौर किसानों के आंदोलन का केंद्र बन गया था. तब यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आए थे. लिहाजा बीजेपी किसानों की मांगों को लेकर काफी सजग है. बीजेपी ने इस इलाके में चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों का खाका तैयार किया है. बीजेपी का मानना है कि पीएम मोदी किसानों का मिजाज बीजेपी की ओर मोड़ने में सफल होंगे.

गुरुवार को एक चुनावी सभा में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी ने राज्य को बर्बाद कर दिया था. शिवराज ने दावा किया कि उन्हों ने इसे बड़े परिश्रम से बीमारू से विकासशील और उसके बाद विकसित राज्य बनाया है. शिवराज ने कहा कि कांग्रेस किसान, गरीब, तरक्की की विरोधी है, यदि यह प्रदेश गलती से भी उनके हाथ लगा, तो वे इसे फिर से बर्बाद कर देंगे.

बता दें कि मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 28 नवंबर को मतदान है. वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी. मध्य प्रदेश के 53 जिलों में विधानसभा की 230 सीटें हैं.


MARI themes

Powered by Blogger.