जन जागरण विभाग की बैठक सम्पन्न।
लेखक, पत्रकार साहित्यकार हुए सम्मिलित।
देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है:शिरोमणि दुबे
जन जागरण विभाग की लेखक,पत्रकार,साहित्यकारों की वर्तमान परिस्थितियों में हमारी भूमिका विषय पर बैठक मानस भवन शिवपुरी में सम्पन्न हुई,जिसमे मुख्य वक्ता विद्या भारती प्रतिष्ठान के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिरोमणि जी दुबे व वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद जी भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर शिवपुरी नगर के कई पत्रकार,लेखक व साहित्यकार उपस्थित रहे।
सभी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता शिरोमणि जी दुबे ने कहा कि देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है,सारे विश्व ने भारत की बढ़ती ताकत का एहसास कर लिया है परंतु जे एन यू में भारत तेरे टुकड़े होंगे के स्वर,सबरीमाला की घटना,केरल में गाय को काट तश्तरी में परोसना, जैसी घटनाएं भारत की उन्नति में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश है जिन्हें देश के लोग विदेशी शक्तियो के इशारे पर संचालित कर रही है।भारत की एयर स्ट्राइक के बाद सारे विश्व ने एक सुर में भारत की कार्यवाही को ठीक ठहराया,इस्लामिक राष्ट्रों की बैठक में भारत की विदेश मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है।इसे देश के अंदर ही झुठलाने की कोशिशें हो रही है पर साँच को आंच नही।अब भारत की और जो टेडी आंख करेगा वह बेमौत मार दिया जाएगा,आतंकवाद के विरुद्ध सारा विश्व भारत के झंडे के नीचे है ये प्रधानमंत्री व सरकार की उपलब्धि है जिसे गौरवान्वित होकर हमे जन जन तक पहुचाकर जन जागरण करना है और जो लोग देशद्रोहियों के साथ है उन्हें बेनकाब करना है।
वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद जी भार्गब ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जो कार्यवाही मोदी जी ने करी वह अनुकरणीय है,यही कार्यवाही संसद में हमले और 26/11के हमले के समय हो जाती तो देश के सैन्य बल को आतंक का शिकार नही होना पड़ता।हमे इस कार्यवाही को यही नही रोकना चाहिए या कम नही कर ना चाहिए,वास्तव में युद्ध किसी समस्या का हल नही है लेकिन आंखे बंद करके सब कुछ होते देना भी ठीक नही है हमे आक्रामक होने की जरूरत है।आज सारा विश्व हमारी और ही निहार रहा है हमने आतंकवाद को सबसे ज्यादा भोगा है आज उस आतंक और आतंक के पर्याय पैदा करने वाले लोगों को उसी स्वर में जबाब देने की जरूरत है।हम कमजोर नही शक्ति सम्पन्न है हमारी सेना ने सभी को बता दिया है।इस अवसर पर साहित्यकारों की और से दिनेश जी वसिष्ठ ने बोलते हुए कहा कि देश मे जात पात और धार्मिक विषमताओं को दूर करने की जरूरत है सभी को एकजुट होकर देश के विकास में एक होकर सहयोग करने की जरूरत है।समस्याएं कई सारी है उन्हें एक होकर आसानी से समाप्त किया जा सकता है।बेब पोर्टल संचालक भूपेंद्र विकल जी ने कहा वेब पोर्टल को संचालन करने में कई कठिनाई है देश के बाहर से विदेशी ताकते हमारी योग्यता का उपयोग दूसरी जगह करना चाहते है परंतु हम देश को सबसे ऊपर मानकर आज भी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मान रहे है,पर इन कठिनाइयों को दूर करने की जरूरत है।लालू जयकिशन शर्मा ने बोलते हुए कहा कि हमे गर्व है कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है उनकी कार्यवाही और नेक नीयत ने देश को महाशक्ति बनाकर खड़ा किया है।उनके नेतृत्व में हम निरंतर आगे बढ़ रहे है हम उनके साथ है भारत के बढ़ते कदमो के साथ है।
इस बैठक का संचालन आशुतोष शर्मा व आभार प्रदर्शन प्रचार विभाग के सम्भागीय प्रमुख उमेश जी भारद्वाज ने किया।इस अवसर पर कई बेब पोर्टल के प्रमुख,पत्रकार व साहित्यकार उपस्थित थे।



इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Ex CM DIGVIJAY SINGH) ने एक बार फिर विरोधियों को मौका दे दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यदि भारत सरकार के पास सबूत है तो उन्हें दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरह भारत को भी एयर स्ट्राइक(Air strikes) के प्रमाण दुनिया के सामने रखना चाहिए। इसके अलावा विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) की रिहाई के लिए दिग्विजय सिंह ने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (Pak Prime Minister Imran Khan) की तारीफ की। 

जैश-ए-मोहम्मद ने जिम्मेदारी ले ली तो पाकिस्तान को कौन से सबूत चाहिए

इंदौर के डेली कॉलेज के एल्यूमिनी मीट के लिए इंंदौर आए दिग्विजय सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर पूछे गए सवालों पर कहा कि जब जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली उसके बावजूद पाकिस्तान को कौन से सबूत चाहिए। पाकिस्तान को अपनी सरजमीं पर आतंकवाद की सरपरस्ती को बंद करना चाहिए। जैश द्वारा इस घटना की जिम्मेदारी लेने के बाद पाकिस्तान को चाहिए था कि वो मसूद अजहर और हाफीज सईद को गिरफ्तार कर भारत को सौंपता। इस पूरे मुद्दे पर हो रही राजनीति को दिग्विजय सिंह ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी, कारगिल युद्ध के दौरान अटलजी ने युद्ध को कभी मुद्दा नहीं बनने दिया।

अमेरिका की तरह भारत को भी सबूत दे देना चाहिए

दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि ममता बनर्जी सहित अन्य कुछ नेता 26 फरवरी को हुए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पर पूरा भरोसा करना चाहिए। जो कार्रवाई के सबूत मांग रहे हैं उन्हें सबूत देकर उनका मुंह बंद करना चाहिए। आज सैटेलाइट के जरिए सभी कुछ संभव है, यदि भारत सरकार के पास सबूत है तो उन्हें दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरह भारत को भी एयर स्ट्राइक के प्रमाण दुनिया के सामने रखना चाहिए।

PAK PM ने अच्छा कदम उठाया है

दिग्विजय सिंह ने विंग कमांडर अभिनंदन को सुरक्षित भारत भेजने पर पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पाक पीएम ने अच्छा कदम उठाया है जो हमारे पायलट को सकुशल रिहा किया। कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर कहा की इन दिनों विजयवर्गीय भटक गए है



   


भोपाल। राज्य के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को दो प्रतिशत डीए मिलने के बाद भी पेंशनर्स को महंगाई राहत के लिए इंतजार करना होगा। एेसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार को छत्तीसगढ़ से सहमति चाहिए।


राज्य के पेंशनर्स को वर्तमान में ५ प्रतिशत महंगाई राहत मिल रही है जबकि कर्मचारियों का डीए ५ से बढ़कर ७ प्रतिशत हो गया है। हाल ही में कैबिनेट बैठक के दौरान कर्मचारियों का दो प्रतिशत डीए बढ़ाए जाने का निर्णय लिया जा चुका है। उनको यह लाभ पिछले वर्ष जुलाई २०१८ से मिलेगा। फरवरी माह तक के डीए का एरियर उनके खाते में जमा होगा और मार्च से उन्हें इसका नगद लाभ मिलेगा। जबकि पेंशनर्स के मामले में कोई निर्णय नहीं हो पाया है। कर्मचारियों का डीए बढऩे के बाद पेंशनर्स ने राज्य सरकार पर दबाव बनाया है। वे भी कर्मचारियों के डीए की तरह पेंशन राहत में इजाफा चाहते हैं।

 

पिछले वर्ष का मामला अटका -

पेंशनर्स को जनवरी २०१८ की महंगाई राहत की दो प्रतिशत किस्त का इंतजार था। राज्य कर्मचारियों को जुलाई २०१८ से दो प्रतिशत डीए मिलने के बाद उनकी जुलाई की किश्त भी लंबित हो गई है। इस तरह उन्हें अब चार प्रतिशत महंगाई राहत चाहिए। इस संबंध में वे मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री सहित मुख्य सचिव से भी मुलाकात कर चुके हैं। पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष गणेश दत्त जोशी का कहना है कि पेंशनर्स के मामले में हर बार सहमति मांगना पड़ती है, इसका उपाय यही है कि दोनों राज्य स्थाई सहमति दे दें जिससे बार-बार सहमति की जरूरत नहीं पड़ेगी। या फिर इसके लिए फण्ड निर्धारित कर दिया जाए तो बेहतर होगा।



   


पुलिस महानिदेशक वीके सिंह को दिए कड़े निर्देश...



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश 
दिए हैं। सीएम ने प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक वीके सिंह को कड़े निर्देश दिए हैं। सीएम का निर्देश मिलने के बाद पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधीक्षकों को आपराधिक तत्वों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये हैं। सभी जोन के आईजी अपने अपने क्षेत्रों में हुई कार्रवाई की जानकारी पुलिस मुख्यालय को देंगे। मुख्यमंत्री स्वयं इस कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।

किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा...

सीएम कमलनाथ ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में अपराधिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद से प्रदेश के सभी थानों पर अपराधिक तत्वों के पुलिस रिकॉर्ड को अपडेट कर, अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई से लेकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश मिलने के बाद से पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया हैं।

 

किसी दबाव के कड़ी कार्रवाई करें...

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि छोटा हो या बड़ा सभी पर बगैर किसी दबाव के कड़ी कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा कि प्रदेश में अपराधों पर लगे दाग को सीएम कमलनाथ मिटाना चाहते हैं। और एमपी को दोबारा शांति का टापू बनाना चाहते हैं। इसको लेकर सरकार समय-समय पर हरसंभव कदम उठाएगी। आमजन की थानों में सुनवाई हो। उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो। सीएम के स्पष्ट निर्देश है कि अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को भी दंडित किया जाए। आम जन की शिकायतों में भी जो अधिकारी लापरवाही बरते उसे भी दंडित किया जाए।

गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले में किसान कर्जमाफी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे. कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने उनसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वायुसेना की कार्रवाई से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने वायुसेना की कार्रवाई की तारीफ की. लेकिन इस दौरान वह बीजेपी पर विवादित बयान दे गए.

 

पुलवामा हमले के बाद हुई एयर स्ट्राइक पर भले ही पक्ष-विपक्ष एक दिखा हो, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी के बीच धीरे-धीरे दूरी सामने आने लगी है. ताजा मामला मध्य प्रदेश का है, जहां कमलनाथ सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में आतंकियों के पनपने का आरोप लगाया है.

दरअसल गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले में किसान कर्जमाफी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे. कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने उनसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वायुसेना की कार्रवाई से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने वायुसेना की कार्रवाई की तारीफ की. लेकिन इस दौरान वह बीजेपी पर विवादित बयान दे गए. मंत्री ने कहा, 'भारत पर आंख उठाने की हिम्मत पाकिस्तान कभी नही कर सकता. पाकिस्तान एक कायर देश है और कायरनुमा हमले करता है. आतंकियों के रूप में जो बीजेपी में लोग पनपते हैं. उन्होंने हमारे लोगों पर अटैक किया. हमारी आर्मी पर अटैक किया. लेकिन हमारी वायुसेना ने मुहतोड़ जवाब दिया. उस वायुसेना को कांग्रेस और भारत की जनता सलाम करती है.'

बीजेपी विरोध से देश विरोधी हो रही है कांग्रेस

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता लोकेंद्रा पाराशर ने ''आजतक'' से कहा, 'कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी का ऐसा फोबिया हो गया है कि वो भारतीय जनता पार्टी की बुराई और भारत की बुराई में अंतर ही नहीं समझ पाते. उन्हें बीजेपी में पाकिस्तान दिखाई दे रहा है.'

पराशर ने कहा, 'उन्हें कहना था पाकिस्तान आतंकी पैदा करता है, लेकिन कह रहे हैं बीजेपी आतंकी पैदा करती है. कल को कहने लगेंगे भारत आतंकी पैदा करता है'. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को देश के सम्मान की चिंता नहीं है, आने वाले दिनों में कांग्रेस के नेताओं को कोई गंभीरता से लेने वाला नहीं है.

लोकेंद्र पाराशर ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इनका नेतृत्व कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगता है और आज जब पूरा देश जवानों के शौर्य और पराक्रम से भरा हुआ है तो इनके नेता लज्जित करने वाले बयान दे रहे हैं और जनता इसका जवाब 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को देगी.

हजारों आदिवासियों ने घेरी कलेक्टोरेट
सहरिया क्रांति की अधिकार रेैली में सड़कों पर उमड़ा  सहरिया महिला पुरषों का सैलाव

- कलेक्टर ने देर शाम खुद बाहर आकर लिया ज्ञापन तब हटे आदिवासी
मंथन न्यूज़
शिवपुरी की सड़कों पर एकाएक उमड़े सहरिया आदिवासियों की संख्या देखकर पूरा शहर भौचक्क रह गया ।सहरिया बहुल क्षेत्रों में आदिवासियों की समस्याओं पर हो रही प्रशासनिक असुनवाई से त्रस्त सहरियाओं ने हजारों की संख्या में लामबंद होकर सहरिया क्रांति के बैनर तले आज एक विशाल अधिकार रेैली निकाली और कलेक्टोरेट का घेराव कर जंगी प्रदर्शन कर डाला। इस दौरान आदिवासियों की अनुशासित अंदाज में शहर में निकाली गई विशाल रैली चर्चा का विषय रही। इस प्रदर्शन में जहाँ काँग्रेस विधायक जसवंत जाटव ने आदिवासियों की सभा को सम्बोधित किया वहीं भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी भी आदिवासियों के मंच पर सम्बोधित करते दिखाई दिए। दोनों ही दलों के जनप्रतिनिधियों ने आदिवासियों की माँगों को जायज बताते हुए उनका पुरजोर समर्थन किया रैली का बाजार में जगह जगह स्वागत किया गया। कलेक्टर अनुग्रह पी ज्ञापन लेने के लिए इंतजार में बैठी रहीं लेकिन आदिवासियों ने जनसभा के चलते देर शाम जाकर ज्ञापन सौंपा।
प्रशासन को एक मांग पत्र भी सहरिया क्रांति के संयोजक संजय बेचैन ने सहरिया प्रतिनिधियों के साथ सौंपा। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी जिले में ही सहरिया जनजाति की जनसंख्या 4 लाख 39 हजार के लगभग है जो संसाधनों के अभाव में तिलतिल कर मर रहे हैं,इन तक आज भी शिक्षा का प्रकाश नहीं पहुंच पाया है, इनके खाद्यान्न कार्ड गिरबी रखे हैं। कदम- कदम पर प्रशासनिक उपेक्षा के कारण सहरिया आदिवासी को उसके जायज हक और अधिकार प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। इन सब समस्याओं को सहरिया क्रांति संगठन ने प्रमुखता से उठाते हुए इस अधिकार रैली का आयोजन किया और ज्ञापन सौंपा।
-कलेक्टोरेट पर शाम 7 बजे तक डटे रहे आंदोलनकारी, कलेक्टर ने सुनी समस्या
सहरिया क्रांति के बैनर तले आदिवासियों ने आज कलेक्टोरेट पर ही डेरा डाल दिया ये हजारों आदिवासी जिनमें हर आयु वर्ग के महिला पुरुष शामिल थे इन्होंने कलेक्टोरेट पर घेराव कर जमीन पर बैठ गए और अपने अधिकारों की मांग को लेकर नारे लगाना शुरु कर दिया। यहां एक सभा भी हुई जिसमें काँग्रेस के करैरा विधायक जसवंत जाटव ने आदिवासियों की माँगों को उचित बताते हुए सरकार तक उनका पक्ष पहुंचाने की बात कही वहीं कोलारस से भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने आदिवासी हितों के लिए हर समय तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।
सहरिया क्रांति संयोजक संजय बैचेन, आदिवासी नेताओं और अन्य जनप्रतिनिधयों ने सम्बोधित किया।
इस दौरान कलेक्टर पी अनुग्रह कार्यालय में ही कामकाज निपटाती रहीं और बाहर सहरिया क्रांति की सभा और सम्बोधनों का दौर चलता रहा तब कहीं जाकर देर शाम 7 बजे कलेक्टर पी अनुग्रह ज्ञापन लेने सामने खुद बाहर आई और उनके समक्ष ज्ञापन का वाचन कर दो ज्ञापन दिए गए जिसमें से एक ज्ञापन स्थानीय स्तर की समस्याओं को लेकर था जिन पर कलेक्टर ने उठाई गई मांगों पर तुरंत विचार कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
 *ये रही प्रमुख मांगे जिनका सौपा* ज्ञापन -
पीएम श्री मोदी और सीएम कमलनाथ के नाम आज सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि वन अधिनियम 2006 के आलोक में 16 राज्यों के लिये आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला चिन्तित करने वाला है, इस पर सरकार से पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की गई। ज्ञापन में सहरिया समुदाय के शिक्षित बेराजगारों को सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी दिए जाने, आदिवासियों की जमीनों को दबंगों के कब्जों से मुक्त कराए जाने, जिले में विक्रय से वर्जित आदिवासियों की भूमि को भूमाफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने, सिंचाई के लिए पानी आवंटन में भेदभाव रोकने के लिए नई आवंटन नीत बनाई जाने, आदिवासी बहुल गांवों में आसपास ही रोजगार मुहैया कराए जाने, आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शराब की कलारियों पर रोक लगाने, केसीसी बनाने में सहूलियत दिए जाने,स्कूलों में सहरियों के बच्चों को प्रवेश में किए जा रहे भेदभाव को तत्काल खत्म करने, आदिवासियों के राशन कार्ड गिरबी रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने, लोन माफी से बंचित सहरिया समुदाय के किसानो को राहत देने, आदिवासियों के खातों में एक हजार की राशि देने सम्बंधी भाजपा सरकार की योजना पर ठीक से अमल न होने जैसे तमाम विन्दुओंं के अलावा चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने, सहरिया आदिवासियों का पैसा हड़पने वाले कियोस्क संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराए जाने,सहरिया बहुल गांवों में नलकूपों और हैण्डपम्पों के दुरुस्तीकरण जैसी प्रमुख और मूलभूत मांगों को शामिल किया गया था।

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिवपुरी में भारत गौरव यात्रा उभरता भारत नई आशाएं विषय पर निकाली  यह यात्रा देशभर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रत्येक कॉलेज केंपस छात्रों  मैं छात्र-छात्राओं संवाद के लिए निकाली जा रही है इस यात्रा के साथ विद्यार्थी परिषद युवाओं को शत प्रतिशत  मतदान के लिए भी  जागरूक कर रही है। यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर  कन्या महाविद्यालय से शहर के मुख्य मार्गो से होकर   शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ।
इस यात्रा  के दौरान शासकीय कन्या महाविद्यालय एवं शासकीय  श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी के संगठन मंत्री  राकेश  सहरिया ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि  भारत पहले 11 नंबर की अर्थव्यवस्था हुआ करता था परंतु भारत विश्व की 6वीं सबसे अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है भारत के लिए गर्व का विषय पूर्व में  जब किसी सैनिक को किसी दुश्मन मुल्क के द्वारा पकड़ लिया जाता था उसके साथ कैसा सलूक किया जाता था सभी जानते है  वर्तमान की भारत सरकार की  नीति के कारण सभी देश कंधे से कंधा मिलाकर खड़े और  जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि अभी हाल ही भारतीय   वायु सेना के विंग कमांडर को पाकिस्तान के द्वारा पकड़ लिया जाता है और भारत का बढ़ा हुआ कद है उसे भारत की शक्ति के सामने झुकना पड़ता है और हमारे जांबाज विंग कमांडर को 7 घंटे के भीतर वापस भारत को सौंप दिया जाता है तो भारत कद और बढ़ता है ।
राकेश ने आगे छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जैसे पुलवामा में आतंकवादियों के द्वारा हमला किया जाता है तो भारत उसके जवाब के लिए एयर स्ट्राइक करता है और आतंकवादियों के ठिकाने नष्ट कर देता है  तो भारत का कद  विश्व में बढ़ता है और भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले और भारत  का बुरा चाहने वाले दुश्मन कांप जाते हैं।
राकेश ने आगे छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि  भारत विश्व का केवल एक मात्र ऐसा देश है जिस के मंत्रिमंडल में दो महिलाएं  है ,पहली सुषमा स्वराज जी जोकि विदेश मंत्री हैं और दूसरी निर्मला सीतारमण जी जोकि रक्षा मंत्री है ,जब  मुस्लिम देशों के सम्मेलन में हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जाता है ,तो भारत का मान विश्व में ,और बढ़ता है और बताया कि  हमारे स्थानीय सांसद जो संसद में  खड़े होकर जेएनयू राष्ट्रीय द्रोही नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार जैसे लोगों का साथ देते हैं कहते हैं कि नारे लगाना राष्ट्रद्रोह नहीं है तो ऐसे  लोगों को हमें जड़ से उखाड़ फेंक देना चाहिए ,यह वही लोग हैं 1857 की क्रांति में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का साथ ना दे कर  अंग्रेजों का साथ दिया।
इसके बाद सभी शत प्रतिशत मतदान के लिए  आग्रह  किया और छात्र-छात्राओं को रास राष्ट्र के मुद्दे पर मतदान करने के लिए और ऐसे लोग जो परिवारवाद और राष्ट्र विरोधी लोगों के साथ ऐसे लोगों को इस चुनाव में  जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया  और जो देश को आगे बढ़ाएं ऐसे व्यक्ति को सत्ता सौंपने के लिए  आह्वान किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद  के जिला संयोजक वेदांश सविता,  प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल  पड़रिया, मनशिका गोयल,  मयंक राठौर,  राकेश सहरिया,  निकेतन शर्मा,  हर्षित भार्गव , आदित्य पाठक,   अनुरंजन चतुर्वेदी, प्रदीप लोधी ,  साहिल माथुर,  कमल कुशवाहा,ऋतिक परिहार, मुकुल राठौर, हरदीप बाजवा देवेश धानुक, सारंग भार्गव, अमन अवस्थी,  नीरज धाकड़, सिमरन कोटिया, साक्षी गुप्ता, चंद्रमोहन भान, अभिषेक राठौर आदि मौजूद रहे।

MARI themes

Powered by Blogger.