मंथन न्युज शिवपुरी-
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी इकाई ने बेटियों को निडर , निर्भीक बनाने के लिए मिशन साहसी अभियान का शुभारंभ कर दिया है युवतियों की सुरक्षा को लेकर जिस तरह से वर्तमान समय में लोग चिंतित रहते हैं, ऐसे में यह सोचने योग्य बात है कि युवतियां खुद  ही क्यों नहीं अपनी रक्षा करें. युवतियों में आत्मविश्वास हो, तो युवतियां ऐसी घटनाओं को रोक सकती हैं. उक्त बातें अनुप्रिया तंवर  ने (जिला छात्रा प्रमुख एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) कही।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर शुरू माधवराव स्नातर विश्वविद्यालय में मिशन साहसी के तहत किया गया. इस दौरान  अनुप्रिया तंवर (जिला छात्रा प्रमुख एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) ने कहा कि युवतियां स्वयं की रक्षा दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं जैसे एटीएम कार्ड, पिन, क्लिप, चाबी आदि से भी कर सकती हैं. बस उन्हें इसकी जानकारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों में जब युवितयों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, तब युवतियों को इसकी जानकारी दी जायेगी. शॉर्ट ट्रिक से युवतियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाये जायेंगे.
क्या है मिशन साहसी
‘मिशन साहसी’ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की एक पहल है. जिसमें युवतियों को स्वावलंबी बनाने की कोशिश की जा रही है. जिससे किसी भी स्थान में युवतियों के साथ होने वाले छेड़छाड़ का युवतियां डट कर सामना कर सके. इसके तहत युवतियों को कमांडो स्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जो राज्य के हर स्कूलों और कॉलेजों में विद्यालय प्रबंधन की सहायता से होगा
रोजाना दो घंटे दिया जायेगा प्रशिक्षण
मिशन के तहत युवतियों को दस दिन दो-दो घंटे प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के होंगे. इन बीस घंटे में युवतियां को माशर्ल आर्ट, बॉक्सिंग आदि की टेक्निकल जानकारी न देते हुए, इन्हें तत्काल कैसे किसी को रोका जाये इसकी जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से युवतियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए किसी भी अनहोनी को रोकने के लिये तैयार किया जायेगा.
अंजना राठौर (पूर्व छात्र संघ सह सचिव )अभाविप शिवपुरी

"मिशन साहसी कार्यक्रम छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का केंद्रीय कार्यक्रम है जो देश के प्रत्येक जिले में 30 अक्टूबर को एक साथ होगा ।मिशन साहसी के अंतर्गत जिले भर में 12 स्थानों पर केम्प लगाये जाएंगे जिसमें से शिवपुरी नगर में 6 स्थानों पर कैम्प लगाये जाएंगे इन स्थानों में से शास. पी. जी. कॉलेज और कन्या महाविद्यालय में केम्प 23 अक्टूबर को केम्प शुरू हो गये है और बाकी स्थानों पर 25 अक्टूबर को कैम्प शुरू हो जाएंगे इस कार्यक्रम का प्रदर्शन 30 अक्टूबर को गांधी पार्क में होगा जिसमें जिले भर की लगभग 650 छात्राएं भाग लेंगी । इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को टी-शर्ट और प्रमाण पत्र दिये जाएंगे।"
डिन्की नगपाल (गर्ल्स कॉलेज प्रमुख) अभाविप शिवपुरी

विद्यार्थी परिषद के बारे में बताते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद महिला सशक्तिकरण , महिला सुरक्षा को लेकर अत्यंत संवेदनशील रहा है आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया और कड़ी धूप के बावजूद छात्राएं स्वयं की सुरक्षा को लेकर बेहद संजीदा दिखीं और पसीना बहाते हुए उन्होंने प्रशिक्षण लिया। छात्राओं के अंदर खुद की सुरक्षा खुद से करने के गुण का विकास होगा | पूनम यादव (ट्रेनर एवं जुडो प्लेयर)अभाविप शिवपुरी

Manthannews. In
सीबीआई घूसकांड मामले में अब केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. केंद्र ने बुधवार सुबह ही सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया है. इसी के साथ ही ज्वाइंट डायरेक्टर नागेश्वर राव को सीबीआई की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. अब वह सीबीआई का कामकाज देखेंगे और इस मामले की भी जांच करेंगे.


केस से जुड़े लोगों को नागेश्वर ने हटाया


बुधवार सुबह ही नागेश्वर राव ने कामकाज संभालते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया. नागेश्वर राव ने बुधवार सुबह ही ज्वाइंट डायरेक्टर अरुण शर्मा को जेडी पॉलिसी, जेडी एंटी करप्शन हेडक्वार्टर से हटा दिया.


इसके अलावा AC III के डीआईजी मनीष सिन्हा को भी उनके पद से हटा दिया गया है. सीबीआई ने राकेश अस्थाना के मामले को फास्ट ट्रैक इन्वेस्टिगेशन में डाल दिया है. आपको बता दें कि ये सभी वो लोग थे जो कि घूसकांड से जुड़े मामलों की जांच कर रहे थे. इसके अलावा बुधवार सुबह ही सीबीआई ने अपने दफ्तर के 10वें और 11वें फ्लोर को सील कर दिया है.


कौन हैं नागेश्वर राव?


आपको बता दें कि नागेश्वर राव 1986 बैच के आईपीएस अफसर हैं. नागेश्वर तेलंगाना के ओडिशा कैडर के आईपीएस अफसर हैं. उन्हें 5 साल के लिए सीबीआई का ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया था.


राव की छवि एक सख्त अफसर की रही है. उनके कामकाज का ही नतीजा है कि उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार, स्पेशल ड्यूटी मेडल, ओडिशा राज्यपाल मेडल समेत कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है.


नागेश्वर राव के करियर की शुरुआत ही बड़े धमाके के साथ हुई थी, उनकी पहली पोस्टिंग तालचेर में 1989-90 में हुई थी. तालचेर को कोयला माफियाओं का गढ़ माना जाता था. उन्होंने पोस्टिंग के बाद वहां कानून व्यवस्था में जबरदस्त सुधार किया था.


मामला क्या है?


गौरतलब है कि एजेंसी ने अस्थाना और कई अन्य के खिलाफ कथित रूप से मांस निर्यातक मोइन कुरैशी से घूस लेने के आरोप में रविवार को एफआईआर दर्ज की थी. कुरैशी धनशोधन और भ्रष्टाचार के कई मामलों का सामना कर रहा है.


सीबीआई ने आरोप लगाया है कि दिसंबर 2017 और अक्टूबर 2018 के बीच कम से कम पांच बार रिश्वत दी गई. इसके एक दिन बाद डीएसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया.


शिवपुरी
   
पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के महत्व के बारे में सीआरपीएफ की बहादुरी का एक हिस्सा है। गौरतलव है कि आज से 59 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिये लद्दाख में ‘‘हाट स्प्रिंग‘‘ में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चैकसी करने को कहा गया जब बल के 21 जवानों का गस्ती दल हाट स्प्रिंग में गस्त कर रहा था तभी चीनी फौज के एक बहुत बडे दस्ते ने इस गस्ती टुकडी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया, तब बल के मात्र 21 जवानों ने आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिये लडते हुये 10 सूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। हमारे बल के लिये व हम सब के लिये यह गौरव की बात है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आम जनता को पुलिस स्मृति दिवस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान करने जिससे जनता में सेनिकों के प्रति सम्मान व समर्पण के भाव पनपें। जिससे सैनिकों का मनोबल ऊंचा रहे।
सम्पूर्ण भारत वर्ष में जिला पुलिस मुख्यालय एवं केन्द्रीय पुलिस बल के वाहिनी मुख्यालय के देश की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था , कानून व्यवस्था एवं अपराधो पर नियंत्रण के दौरान कर्तव्य की बलिवेदी पर शहीद होने वाले 414 पुलिस के सेनिक शहीद हुये हैं।जिनमें 08 सेनिक मध्यप्रदेश से हैं, इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शहादत को नमन हेतु प्रत्येक वर्ष की तरह  आज भी पुलिस लाइन शिवपुरी में शहीद जवानों की  याद में  स्मृति दिवस मनाया गया |  देश की एकता, अखंडता, आन,बान और शान को बनाये रखने के लिए इन कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपने प्राणों की आहुति देकर उत्कृष्ट कर्तव्य परायणता का प्रदर्शन किया गया है ।

इस अवसर पर श्री राजेश हिंगणकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर एसडीओपी शिवपुरी श्री सुरेश चंद्र  दोहरे  रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव थाना प्रभारी देहात  परि  डीएसपी कीर्ति बघेल थाना प्रभारी कोतवाली राकेश शर्मा थाना प्रभारी फिजिकल अनीता मिश्रा  थाना प्रभारी यातायात  सूबेदार  रणवीर सिंह यादव सूबेदार भानु प्रताप सिकरवार सूबेदार गायत्री इटोरिया एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस लाइन व थाना से परेड हेतु आये पुलिस स्टाफ द्वारा शहीदों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उपचुनाव के बाद भाजपा चोट खाये हुये है! ओर इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का लक्ष्य मध्य प्रदेश में सरकार बनाना  है! अमित शाह मध्यप्रदेश में सरकार बनाने को लेकर सख्त रूख अपनाये हुये है इस लिए भाजपा उपचुनाव  की गलती नहीं दौहराना चाहेगी!
कहावत है दूध का जला व्यक्ति   छाछ फुख फूख कर पीता है
और इसी कहावत चरितार्थ करने करते हुये भाजपा जीतने वाले व्यक्ति पर दाव खेलेगी, कांग्रेस के समीकरण को बिगाड़ने के लिये पोहरी से बृह्मण चेहरा नरेंद्र बिरथरे को टीकेट मिलता है तो कांग्रेस का समीकरण भी बिगड़ेगा साथ ही भाजपा वर्तमान विधायक के होने वाले विरोध से भी बचेगी!  क्योंकि वर्तमान में पोहरी में भाजपा का विधायक है ओर वर्तमान विधायक के पूर्ण  जोर विरोध के चलते भाजपा के शीर्ष नेताओ को पोहरी हार का डर सता रहा है! इस समीकरण को देखते हुए पोहरी में हमेशा से देखा गया है कि पूरा चुनाव हमेशा भाजपा वर्सेस धाकड़ है या धाकड़ वर्सेस ब्राह्मण होता रहा है वर्तमान में धाकड़ विधायक का विरोध को देखते हुए भाजपा ब्राह्मण चेहरा नरेन्द्र विरथरे पर दाव खेल सकती है!  कोलारस उपचुनाव में भाजपा की बहुत किरकिरी हुई पूरी सरकार देवेंद्र जैन के विरोध के चलते पूरी ताकत लगाकर भी चुनाव नहीं जीता पाई थी  उपचुनाव में किसी कारण वश पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट न देकर देवेंद्र जैन को टिकट दिया गया था! जिससे भाजपा की बहुत किरकिरी हुई भाजपा इस बार सिर्फ जीतने वाले प्रत्याशियों पर अपना ध्यान आकर्षित किए हुए और कई तरह के सर्वे भाजपा द्वारा कराए गये हैं इसी को देखते हुए भाजपा विधानसभा चुनाव में वीरेंद्र रघुवंशी को मैदान में उतारकर और इसे ओर
पोहरी से नरेंद्र तारीख को मैदान में उतार का कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकती है!

शिवपुरी- शिवपुरी के गांधी पार्क में स्थित कम्यूनिटी हाल में  20 अक्टूबर  को महासत्संग का आयोजन रखा गया है,जो दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर 4 बजे तक चलेगा। इस महासत्संग में सतपाल महाराज की शिष्या एवं शिष्य मुख्य अंबालिका बाई प्रवाचक होंगी। प्रवाचक के रूप में यहां पर अंबालिका बाई, महात्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश बताते हुए दिनेश राठौर ने बताया कि इस बार का कार्यक्रम  प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित होगा  और  अधिक बताते हुए उन्होंने कहा कि मां सत्संग कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म जागरण करने के साथ  लोगों में  प्रभु नाम के जप करने मात्र से  धर्म लाभ उठाने और अपने जीवन को सार्थक  बनाने का प्रयास किया जाता हैयह कार्यक्रम पिछले कई माह से लगातार किया जा रहा है और यह मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से होता है मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्य डॉ.बीके शर्मा,इंजीनियर महेश उपाध्याय,वीएल गोयल,दिनेश राठौर,दुबे जी बाथम,राजेन्द्र सूर्यवंशी,डॉ. तुलाराम यादव, राजेंद्र सिंह सेंगर, मोहन राठौर,राजेश राठौर, शिवचरण राठौर आदि ने सभी धर्मप्रेमीजनों से महा सत्संग में शामिल होकर धर्मलाभ  उठाने का आग्रह किया है। मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा ही प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रखी गई है।


सुनील रजक शिवपुरी।अभी अभी खबर आ रही है शहर के गौशाला कॉलोनी से जहाँ जनता किराना स्टोर के पास एक गड्डा है जिसमे पानी रुक हुआ है जिससे वार्डबसियो को काफी परेशानी का आमना-सामना करना पड़ रहा है राहगीरों को भी परेशानी आ रही है बात करे कि गड्ढे से बीमारी भी उत्पन्न हो रही है जैसे कि हालही की बात की जाए तो शहर मे डेंगू का आतंक सीमा पर है और ऐसे मैं जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ते नज़र आ रहे है बात जहा तक डेंगू की है तो वार्डबसियो ने पार्षद से भी शिकायत की है कि गड्ढे मैं पानी भरा हुआ है इसमें मिट्टी डलवा दो या पानी निकलवा दो पर अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ है इतना ही नही बल्कि वहां रहने बाले एक ब्यक्ति को डेंगू हो भी गया पर जिम्मेदारों ने बिल्कुल भी ध्यान नही दिया

क्या कहते है वार्डवासी
घर के आगे गड्ढा होने की वजह से उसमें पानी भरा रहता है जिससे कई प्रकार के मच्छर पनप रहे हैं आए दिन हमारे घर में बीमारी पैर पसारे हुई है इसका जिम्मेदार कौन होगा कि कोई बडी बीमारी आ गयी तो
घनश्याम लोधी वार्ड वासी

गड्ढे के बारे में बहुत बार पार्षद को बोला है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की
पातीराम धाकड़ वार्ड वासी

गड्ढे में पानी भरा होने के कारण बहुत गंदी बदबू आती है जिससे घर में रहना मुश्किल होता है ओर बीमारी भी उत्पन्न होती है
रजिया खान वार्ड वासी

जिम्मेदार पार्षद का कहना
ठेकेदार काम नही कर रहा है पता नही क्यों और जहाँ तक गड्ढे की बात है तो उसमें पानी भरा हुआ है
लालजीत आदिवासी (वार्ड नंबर 16 गौशाला )

*सुनील रजक शिवपुरी* ।खबर
शिवपुरी जिले से है जहाँ डेंगू का आतंक थमने का नाम नही ले रहा आये दिन मरीज़ों की संख्या बढ़ती नज़र आ रही है सूत्रों की माने तो कुछ दिन छोड़कर शहर की ऐसी कोई कॉलोनी आगे चलकर न बचे जिसमे डेंगू का मरीज़ न मिले बात यह है कि जो मरीज़ डेंगू के मिल रहे है हर बार की तरह संख्या बढ़ती नज़र आ रही है

*नगरपालिका द्वारा जो छिड़काव किआ जा रहा है नही मिल रही उससे सफलता*
यह भी कह सकते है कि कुछ हद तक रोक लग रही है पर नगरपालिका द्वारा जो छिड़काव किआ जा रहा है वो कॉलोनी की नालियों के लिए किआ जा रहा है  जिससे कि काफी हद तक सफलता नही मिल रही है

*पूरा शहर नाले से घिरा हुआ है*
जैसा कि विदित है कि शिवपुरी जिला पूरा नाले से घिरा है या यूं कह सकते है कि शहर के बीचोबीच से पूरा नाला निकला हुआ है

*इनका कहना है*
ये जो छिड़काव हमारे द्वारा किआ जा रहा है ये नालियों मैं किआ रहा है जो कॉलोनी की नालियां होती है अगर नालों की समस्या से  डेंगू उत्पन्न हो रहा है तो सी एम ओ को मैं बोलता हूं नालों मैं भी छिड़काव कराया जाएगा
*मुन्ना लाल कुशवाह (नगर पालिका अध्यक्ष)*

शहर का हालात बहुत खराब है लोग ऐसे घर बना लेते है जहाँ से पानी की निकासी नही होती और पानी रुक जाता है जिससे डेंगू उत्पन्न होता है और नालियों माने तो शहर मे जो सड़के बनाई गई है  उनके किनारे जो नालियां बनाई गई है वो पूरी तरह ढकी हुई नही है जिससे स्वीपर सफाई करते समय कचड़ा उसमे गिर जाता है और उससे पानी रुक जाता है जिससे डेंगू उत्पन्न हो जाता है ओर नालों मैं भी छिड़काव किआ जाना चाहिए अधिकतम नालियां जो अभी बनी है वो पूरी तरह खुली हुई पड़ी है जिससे मच्छर ओर दुर्घटना की संभाबना बना रही हूं
अपील समस्त नागरिको से निबेदन है कि हर नागरिक का मच्छर खत्म करने का काम है कृपया अपने घरों मैं ओर आसपास पानी भरा हुआ न रखें
*डॉ अर्जुन लाल शर्मा (सी एम एच ओ शिवपुरी)*

MARI themes

Powered by Blogger.