शिक्षण सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता - जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र


जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया में ग्राम बहादुरपुर में स्कूल भवन के लिए भूमि पूजन किया। स्कूल की लागत एक करोड़ रूपए है। डॉ.मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षण सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह क्रम निरन्तर जारी रहेगा। कार्यक्रम में कई जन प्रतिनिधि  मौजूद थे।