एमपीनगर पुलिस के अनुसार अवधपुरी निवासी विनोद देशमुख रणवीर सेना का राष्ट्रीय संगठन मंत्री है। उसने पुलिस में शिकायत की थी कि एक वॉट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। जब ग्रुप को ट्रेस किया गया तो उसका एडमिन (ग्रुप बनाने वाला) अजय नगर शाहपुरा में रहने वाला हनुमंत उर्फ बंटी (27) उज्जेनिया निकला।
ग्रुप में ऑटो चालक वसीम खान (23) ने यह आपत्तिजनक वीडियो डाला था। वह मैदामिल राजीव नगर झुग्गी बस्ती में रहता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया तो वसीम ने कबूल किया कि उसे यह वीडियो शाहपुरा निवासी आपे चालक सुनील कुमार झा ने वॉट्सएप पर भेजा था। पुलिस ने सुनील झा को भी हिरासत में ले लिया।
एक घंटे में तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
गु्रप में आपत्तिजनक वीडियो डालने की शिकायत शनिवार रात 8 बजे एमपीनगर टीआई आशीष धुर्वे के पास पहुंची थी। उनके निर्देशन के बाद 9 बजे के करीब तीनों आरोपियों को एमपीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धुर्वे ने बताया कि तेजी से कार्रवाई का मकसद वीडियो को आगे वायरल होने से रोकना था।
सावधान! आपत्तिजनक पोस्ट को तुरंत करें डिलीट
वॉट्सएप-फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना गैरकानूनी है। वॉट्सएप ग्रुप के एडमिन को आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो, फोटो और ऐसी सामग्री जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं को ग्रुप से तत्काल डिलीट कर देना चाहिए। साथ ही ऐसे मेंबर को ग्रुप से बाहर करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो आपत्तिजन पोस्ट के अपराध में उसे भी सहआरोपी बनाया जा सकता है
Post a Comment