BJP में शामिल AAP विधायक ने PM मोदी को सराहा, केजरीवाल को घेरा

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली -भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक वेद प्रकाश ने दिल्ली में सत्ता में आने के बाद अरविंद केजरीवाल को अब तक का सबसे बड़ा झटका दिया है। बवाना से AAP विधायक वेद प्रकाश ने भाजपा ज्वाइन करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और अरविंद केजरीवाल की जमकर आलोचना की है। 
मोदीजी का मिलता रहे आशीर्वादः वेद प्रकाश
BJP में शामिल AAP विधायक ने PM मोदी को सराहा, केजरीवाल को घेराभाजपा ज्वाइन करने के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में वेद प्रकाश ने कहा-'मैं बीजेपी में कोई पद नहीं लूंगा और पीएम मोदी की नीति से जुड़कर काम करूंगा और चाहूंगा की पीएम मोदी का आशीर्वाद मिलता रहे। मैं विधानसभा से इस्तीफा देने जा रहा हूं।'
किसी लालच में नहीं ज्वाइन की भाजपा
पत्रकार वार्ता में वेद प्रकाश कहा-'मैं किसी लालच में बीजेपी में नहीं आया। साफ-सुथरी राजनीति करने आया हूं। दिल्ली हर जगह रिश्वत चल रही है। नाकाम और बड़बोले लोगों में फंस गया हूं। अभी मेरे पास तीन साल का समय है। मैं भाजपा से जुड़कर काम करूंगा।
केजरीवाल बेखबर, उन्हें खबर नहीं क्या चल रहा है
भाजपा ज्वाइन करते समय वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को कुछ लोगों ने घेर रखा है। जो उन्हें कानों में बता दिया जाता है, वे यकीन कर लेते हैं। केजरीवाल को नहीं पता कि क्या चल रहा है।
केजरीवाल की अालोचना की
बवाना से विधायक वेद प्रकाश ने कहा कि केजरीवाल सिर्फ यही देखते हैं कि पीएम मोदी को और उप राज्यपाल को कैसे बदनाम किया जाए। आज तक जो भी काम हुआ है क्या उसे प्रोपर तरीके से ऊपर भेजा गया। सिर्फ यही नहीं चलेगा कि वे (केंद्र) काम नहीं करने देते। हम भी तो ठीक होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली का हर आदमी ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मैं जाली खेल दिखाने वालों में फंस गया था। वेद प्रकाश ने यह भी कहा कि मैं काम करना चाहता हूं ताकि अपनी शक्ल अपने लोगों को दिखा सकूं।
AAP के कई विधायक हमारे संपर्क मेंः अजय माकन 
वहीं, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी से सब दुखी। AAP के बहुत से विधायक हमारे भी संपर्क में हैं, लेकिन हम अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चलेंगे।