महिला एवं बाल विकास विभाग के 50 फीसदी पद भरे जाएंगे

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -महिला एवं बाल विकास विभाग के एकीकृत विकास में 3442, महिला सशक्तिकरण प्रभाग में 578 एवं एकीकृत बाल विकास सेवा तथा महिला सशक्तिकरण प्रभाग में कुल 2436 कर्मचारी हैं।
कोर्ट में मामला विचाराधीन होने और यथास्थिति के आदेश के चलते पदोन्नति तो नहीं हो सकती है। सीधी भर्ती वाले पदों के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा परीक्षा करवाई जा रही है।
इससे पर्यवेक्षकों के 50 फीसदी पद भरे जाएंगे। हालांकि इन्हें स्थायी किए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। विधायक जितेंद्र गहलोत के सवाल के जवाब में यह जानकारी महिला बाल विकास विभाग मंत्री अर्चना चिटनिस ने दी।