CM को बापू ने दी नसीहत, बोले- साधु-संतों के बीच घोषणाएं की हैं तो भूलना मत

 मंथन जैतगांव (सीहोर)।मानस मर्मज्ञ मोरारी बापू ने नर्मदा सेवा यात्रा के लिए 11 हजार रुपए तुलसीपत्र के रूप में दिए तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इससे नर्मदा कोष की स्थापना करने की घोषणा कर दी। अपने गृहग्राम जैत में नर्मदा यात्रा के पड़ाव पर बापू की उपस्थिति में उन्होंने मुख्य सचिव बीपी सिंह को यह राशि सौंप दी।
Advertisement
बापू ने एक किस्सा सुनाया-
CM को बापू ने दी नसीहत, बोले-  साधु-संतों के बीच घोषणाएं की हैं तो भूलना मतजब मोदी गुजरात के सीएम थे तो एक कार्यक्रम में महसूस हुआ कि एक मुख्यमंत्री अभियान के रूप में प्रदेश को चला रहा है। यह शायद दूसरा मौका है जब यहां भी मुख्यमंत्री अभियान के रूप में प्रदेश को चला रहे हैं। हमारे यहां कहावत है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय। इसमें एक चीज और जोड़ना चाहिए सर्वभूताय, सर्व भूताय सुखाय, सर्व भूताय प्रीताय। आप पूजा जरूर करो लेकिन प्रीत भी करो तो ही नर्मदा बचेगी। मैं भी भोपाल छोड़ने से पहले पांच पौधे लगाकर जाऊंगा। उन्होंने सीएम को नसीहत भी दी कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है, जहां घोषणाएं करके भूल जाओ। यह आध्यात्मिक मंच है और साधु संतों के बीच बैठकर ये बातें कही हैं। इन्हें भूलना नहीं। मैं इस अभियान में प्रामाणिक दूरी के साथ आपके साथ हूं। सुबह भोपाल में स्टेट हेंगर पर सीएम ने मोरारी बापू की अगवानी की।
बापू ने कहा-आप पूजा जरूर करो, लेकिन प्रीत भी करो, तो ही नर्मदा बचेगी
नर्मदा के दोनों ओर एक हजार किमी तक करोड़ों पौधे लगाए जाएंगे : शिवराज
शिवराज सिंह च ने कहा कि नर्मदा नदी के किनारे बसे शहरों से निकलने वाले गंदे पानी को शुद्ध करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। नर्मदा के सभी घाटों पर पूजन कुंड बनाए जाएंगे। सभी घाटों पर मुक्तिधाम रहेंगे। नर्मदा के दोनों ओर एक हजार किमी तक करोड़ों पौधे लगाए जाएंगे। 2 जुलाई का दिन तय किया है। इस दिन अमरकंटक से अलीराजपुर-बड़वानी तक पौधे लगाने का संकल्प लिया है।
रामकथा महोत्सव का शुभारंभ आज
रामचरित मानस के प्रखर प्रवक्ता संतश्री मोरारी बापू सोमवार को भोपाल पहुंचे। वे 12 साल बाद राजा भोज के शहर में आए हैं। नवरात्र में नौ दिन राजधानी में उनकी कथा का प्रसंग है।
स्थान : लाल परेड ग्राउंड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम।
समय : शाम 4 बजे कथा का शुभारंभ।
प्रवेश : दोपहर तीन बजे प्रवेश द्वार खुल जाएंगे।
- एक लाख वर्गफीट के भव्य व विशाल पंडाल में बापू हर कोने से दिखाई देंगे।
- बुजुर्गों के लिए कुर्सियों की विशेष व्यवस्था।
- बापू की कथा में समय का विशेष अनुशासन है। वे तय समय पर कथा आरंभ कर देते हैं। सभी श्रोता समय का ध्यान रखेंगे।
पं. कमल किशोर नागर जी ने ओंकारेश्वर में नर्मदा के लिए 1 करोड़ देने की घोषणा की
भागवत मर्मज्ञ पंडित कमल किशोर नागर ने कहा- "मां नर्मदा का जल भगवान महादेव के शरीर से निकला हुआ परम तत्व है। नदी के इस पवित्र जल को पूजन सामग्री एवं गंदगी डालकर गंदा न करें। नर्मदा का प्रवाह अगर कमजोर हुआ तो भावी पीढ़ियां प्रभावित होंगी। उन्होंने ओंकारेश्वर में नर्मदा के विकास के लिए एक करोड़ रुपए देेने की बात कही।'
नर्मदा सेवा यात्रा विश्व का अनूठा अभियान है। इसमें नदी के संरक्षण के लिए समाज और सरकार मिलकर काम कर रहे हैं।
- ल्यूस जार्ज, यूनिसेफ भारत के प्रमुख