18 साल बाद आरआई, पटवारी और क्लर्क बन पाएंगे नायब तहसीलदार

promotion demo 05 04 2018मंथन न्यूज़ भोपाल -देश में 18 हजार साल बाद राजस्व निरीक्षक (आरआई), पटवारी और क्लर्क नायब तहसीलदार बनेंगे। सरकार इन्हें विभागीय परीक्षा लेकर पदोन्नत करेगी । इसके लिए राजस्व विभाग मई में परीक्षा आयोजित करेगी। इस प्रक्रिया से करीब साढ़े चार सौ नायब तहसीलदार और सरकार को मिल जाएंगे। पटवारी भर्ती के बाद राजस्व प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने सरकार ने यह बड़ा फैसला किया है।
सूत्रों के मुताबिक 18 साल पहले विभागीय परीक्षा के माध्यम से राजस्व निरीक्षक, पटवारी और संभागायुक्त व कलेक्टर कार्यालय के लिपिकों को नायब तहसीलदार बनाया गया था। इनके लिए राजस्व विभाग की संरचना में 40 फीसदी पद आरक्षित हैं।
विभागीय परीक्षा न होने को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी थी। पिछली बार आंदोलन के वक्त यह प्रमुख मुद्दों में से एक था। इसे देखते हुए अधिकारियों ने संगठन पदाधिकारियों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही विभागीय परीक्षा करके निचले अमले को नायब तहसीलदार बनाया जाएगा।
राजस्व विभाग ने अब इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि मई में विभागीय परीक्षा लेकर निर्धारित 40 फीसदी कोटे में इनकी नियुक्तियां की जाएंगी। इससे जहां कर्मचारियों की मांग पूरी हो जाएगी, वहीं विभाग को नायब तहसीलदार भी मिल जाएंगे। विभाग में कुछ दो माह पहले तक नायब तहसीलदार की काफी कमी थी। इसे पूरा करने के लिए राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से भर्ती करके पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिए हैं।