मंथन न्यूज़ -राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शिवराज सरकार द्वारा विवादित बाबाओं को मंत्री दर्जा देने के फैसले से किनारा कर लिया है। विशेष बातचीत में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अस्र्ण कुमार ने कहा कि इस फैसले पर संघ का कोई मत नहीं है। हम सामाजिक संगठन हैं, जरूरी नहीं है कि हर मसले पर राय रखी जाए।
अस्र्ण कुमार से बातचीत के अंश :
प्रश्न : तथाकथित बाबाओं को राज्य सरकार द्वारा मंत्री पद देने पर संघ क्या सोचता है?
उत्तर : इस मुद्दे पर हमारा कोई मत नहीं है। संघ का इससे कोई लेना नहीं है। यह सरकार का फैसला है।
प्रश्न : क्या साधु-संतों को मंत्री पद देना नैतिक रूप से उचित है?
उत्तर : संघ एक सामाजिक संगठन है। जरूरी नहीं कि हर मसले पर संघ कोई राय रखे।

Post a Comment