डॉ. मिश्र ने कहा कि गरीब परिवारों को गरीबी की दुनिया से बाहर निकालकर सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध कराने के लिये सरकार संकल्पित है। उन्होंने बताया कि बड़ौनी नगर पंचायत में विकास के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराये जा रहे हैं।
यहाँ एसडीओ पुलिस का कार्यालय खुल गया है। पाँच करोड़ रुपये लागत के जल आवर्धन योजना और रिसर्च सेंटर बड़ौनी को मिला है। चौराहों का चौड़ीकरण और सड़क निर्माण कराया गया है। गरीब परिवार की महिलाओं को उज्जवला योजना में नि:शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन भी दिये गये हैं।

Post a Comment