मंथन न्यूज़ शिवपुरी -शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पुराने बस स्टैंड इलाके में बसों के अवैध प्रवेश को रोकने में जिला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। यहां एक बार फिर से बसों का अवैधानिक प्रवेश होने लगा है। इससे आए दिन जाम के हालात बन रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिन से लेकर रात तक यहां बसें सड़क पर खड़ी नजर आती हैं जिसके नतीजे में वाहनों की आवाजाही रुक जाती है और जाम के हालात निर्मित हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि यातायात महकमा पूरी तरह निद्रा में है और वह इन बसों का अवैध प्रवेश नहीं रोक पा रहा। एक समय नए बस स्टैंड पर बसो को शिफ्ट करने के लिए जिला प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी और गजट नोटिफिकेशन हो जाने के बावजूद बसों को पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड नही ले जाया जा सका था। ऐसी स्थिति में आरटीओ ओर यातायात महकमे ने साथ मिलकर बस संचालकों के विरुद्घ अभियान चलाकर बसों की जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया था, तब जाकर यहां से बसे नए स्टैंड भेजी गई थी, लेकिन बीते कुछ महीनों से फिर बसे लौट आई है। लोगो ने एसपी सुनील पांडे से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है।
Post a Comment