मंथन न्यूज़ शिवपुरी -शासकीय पीजी कॉलेज में उस समय हंगामा हो गया जब दो छात्र आपस में उलझ गए, जिसके बाद एक छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे छात्र के साथ जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद मामला मंत्री के सामने पहुंचा और मंत्री ने मारपीट के शिकार हुए छात्र की फरियाद पर केस दर्ज करने के निर्देश एसडीओपी जीडी शर्मा को दिए। छात्र संघ के सचि अमित दुबे का आशीष बिंदल से विवाद हो गया था। इसके बाद आशीष ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अमित की मारपीट कर दी। आशीष फिजिकल थाने पहुंच गया, लेकिन अमित अपने दोस्तों के साथ मंत्री यशोधरा के समक्ष पहुंचे और पूरी बात बताई। मंत्री ने एसडीओपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद अमित थाने पहुंचे और आशीष बिंदल सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
Post a Comment