मंथन न्यूज़ शिवपुरी -सहरिया वनवासी विकास की मुख्य धारा है, लेकिन यह राष्ट्र सेवा से वंचित रहे और विकास की मूल अवधारणा से दूर हुए, ऐसे में इन्हें राष्ट्र सेवा से जोड़ने और इन वनवासियों के जीवन में बदलाव लाने का अनूठा और अनुकरणीय कार्य किया है एकल अभियान ने। उन्होंने दूर-दराज के अंचलों में जाकर सहरिया वनवासियों के बीच राष्ट्र जागरण की अलख जगाई और यह ज्योति आज इतनी फैल चुकी है कि राष्ट्रभक्ति में वनवासी भी आगे आ रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में एकल अभियान के तहत यही सहरिया वनवासी योगदान दे रहे हैं, इनके विकास के लिए हरेक भारतवासी को आगे आना चाहिए।
यह बात पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कही। सेवा भारती छात्रावास में आयोजित क्षमता विकास वर्ग समापन कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। सेवा भारती सहरिया बालक छात्रावास में 7 से 15 अप्रैल तक आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में एकल विद्यालय में 3 घंटे कैसे पढ़ाया जाता है। विषय, भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, स्वास्थ, संस्कार, हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया गया। इसी दौरान मनीष जैन, सुनील उपाध्याय, ज्योति मजेजी, शालनी गुप्ता, मंजू गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Post a Comment