अयोध्या जैसी दीपावली इस बार शिवपुरी में गीता पब्किक स्कूल के स्टूडेंट्स बनाने की तैयारी में

मंथन न्यूज़ पूनम पुरोहित शिवपुरी  -  अयोध्या जैसी दीपावली इस बार शिवपुरी के स्टूडेंट्स मनाने की तैयारी कर रहे हैं। उसी क्रम में सोमवार को स्कूल के करीब 1800 स्टूडेंट्स जमा हुए और 30 हजार वर्ग फीट में एक बड़े दीपक की आकृति बना दी। इस आकृति को बनाने में 22 मिनट का समय लगा और जब यह दीपक बना तो आसमान से अलग ही तरीके से नजर आया। ड्रोन कैमरे से ऐसी आई फोटो.......

यह दीपक की आकृति शिवपुरी के गीता पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने सोमवार को बनाया। इसके लिए पहले चूने से लाइन बनाकर दीपक की आकृति ग्राउंड में बनाई गई। -इसके बाद स्कूल के 1811 स्टूडेंट्स के साथ 115 स्टाफ मेंबर भी इसमें शामिल हुए। दीपक की लंबाई 190 फीट और चौड़ाई 160 फीट थी। 0जैसे ही स्टूडेंट्स को इशारा मिला, वैसे ही वे तैयार होकर दीपक की आकृति के भीतर आ गए और यह 30400 वर्ग फीट एरिया में दीपक बन गया। इसे बनाने में २२ मिनट का समय लगा। -इस दीपक को बनाने की आकृति का ड्रोन कैमरे से फोटो और वीडियो शूट किया गया। आसमान से यह आकृति अलग तरीके की दिखाई दी।