पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली- मोदी सरकार के सत्ता में आए काफी समय हो चुका है। जब सरकार सत्ता में आई थी तो उसने जनता से सबसे ज्यादा वादे अर्थव्यवस्था से ही जुड़े हुए किए थे। 3 साल में भारत तेजी से उभरती हुई इकोनॉमी में भी शामिल हुआ।
मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों की मानें तो आर्थिक मोर्चे पर जल्द ही सरकार को ऐसी खबर मिलने वाली जिसका उसे बेसब्री से इंतजार होगा। दरअलस आगामी 31 अक्टूबर को विश्व 31 अक्टूबर को विश्व बैंक की फेमस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट आने वाली है।
माना जा रहा है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2018 सर्वे रिपोर्ट में भारत की रैंकिग सुधर सकती है।कॉमर्स मिनिस्ट्री और DIPP के अधिकारी भी इस बात का इशारा कर रहे हैं। पिछले साल के सर्वे में भारत 130वें पायदान पर था। यह रिपोर्ट विपक्ष का मुंह बंद करने के लिए सरकार के लिए यह बड़ा हथियार साबित हो सकता है। यही कारण है कि मोदी सरकार को इस रिपोर्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
रैकिंग सुधरने की उम्मीद
मोदी सरकार पिछले एक साल में अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम फैसले ले चुकी है।भारत एफडीआई के मामले में चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का नंबर वन देश बन चुका है। डीआईपीपी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जब से मोदी सरकार सत्ता में आई तब से तकरीबन 170 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हो चुका है।
जल्द आएगी अच्छी खबर
मोदी सरकार को जल्द से जल्द अच्छी खबर आने का इंतजार है। अधिकारी और मंत्री इस ओर लगातार इशारा भी कर रहे हैं। केंद्रीय कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर सुरेश प्रभु ने मीडिया से बातचीत में इशारों ही इशारों में कहा कि देश के जल्द ही अच्छी खबर मिलने वाली है

Post a Comment