बेटी ने दो दिन पहले पचास सेकेंड का एक वीडियो ट्विट किया था। इसमें सफेद साड़ी पहने वृद्धा एक गाने पर थिरक रही थीं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था कि दीपावली का उल्लास 97 साल की उम्र में।
नरेंद्र मोदी की मां (हीरेबेन मोदी 1920) अपने घर पर दीपावली मना रही हैं। बेदी ने अपने ट्वीट में पीएम व धार्मिक गुरु व इशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव को टैग किया था।
बेदी का कहा कि उन्हें उसी दिन अपनी गलती का एहसास हो गया था, लेकिन वह वृद्धा के जज्बे को सलाम करती हैं। ट्विटर पर उनका यह भी कहना था कि जब वह खुद 96 साल की हो जाएंगी तब कुछ इसी तरह की होंगी।
उधर, रविवार को मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से प्रेसवार्ता में इस पर सवाल किया गया तो वह मुस्करा कर चले गए।

Post a Comment