संभागायुक्त श्री श्रीवास्तव ने करोंद मंडी का किया निरीक्षण

मंथन न्यूज़ भोपाल संभागायुक्त श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव ने आज करोंद स्थित कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि किसानों का भुगतान समय पर हो यह सुनिश्चित किया जाये । उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि उपज मंडी परिसर में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये ।

संभागायुक्त श्री श्रीवास्तव ने मंडी परिसर में निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से भी चर्चा की तथा उनसे मंडी में फसल बिक्री में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली । उन्होंने किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि सभी किसानों को उनकी फसल का समय पर भुगतान हो । उन्होंने उपस्थित किसानों को बताया कि उन्हें बेची गई फसल के मूल्य के रूप में पचास हजार रूपये तक की राशि ही नगद भुगतान की जायेगी इससे अधिक राशि का भुगतान आरटीजीएस पद्धति से करते हुए किसानों के बैंक खातों में राशि सीधे जमा की जायेगी ।