पाकिस्तान को रास नहीं आई कश्मीर पर वार्ताकार की नियुक्ति

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ - पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के मामले में वार्ताकार नियुक्त करने के भारत के फैसले को वास्तविकता से परे बताकर खारिज किया है। उसने कहा कि बातचीत में हुर्रियत कांफ्रेंस के शामिल हुए बिना यह बेमानी है।
kashmir issue 24 10 24 10 2017इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने मंगलवार को कहा कि यह फैसला ईमानदार और यथार्थवादी प्रतीत नहीं होता है। उन्होंने कहा कि बातचीत प्रक्रिया सार्थक होने के लिए इसमें तीनों पक्षों- भारत, पाकिस्तान और कश्मीरियों को शामिल करना होगा। इस संदर्भ में हुर्रियत नेतृत्व की भागीदारी के बिना बातचीत का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि नियुक्त वार्ताकार को कश्मीरी लोगों की वैध आकांक्षाओं को जानने का काम सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद को हल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव और कश्मीरियों की इच्छा के अनुरूप बातचीत की जरूरत है।
गौरतलब है कि भारत ने जम्मू-कश्मीर में सभी पक्षों से संपर्क करने के लिए सोमवार को आइबी के पूर्व प्रमुख दिनेश्वर शर्मा को वार्ताकार नियुक्त किया।