नरसिंहपुर कलेक्टर का स्थानांतरण

मंथन न्यूज़ भोपाल राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना की है। डॉ. रामराव भोंसले कलेक्टर नरसिंहपुर को उप सचिव, गृह और श्री अभय कुमार वर्मा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, गृह तथा पर्यटन एवं उपायुक्त पर्यटन को कलेक्टर नरसिंहपुर बनाया गया है।

श्री एस. विश्वनाथन, भाप्रसे की सेवाएँ असम-मेघालय संवर्ग से मध्यप्रदेश संवर्ग में स्थानांतरित किए जाने के फलस्वरूप उन्हें मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल पदस्थ किया गया है।

श्री एस. विश्वनाथन द्वारा मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. पल्लवी जैन गोविल, आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएँ तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।