यदि आपके पास जियो मोबाईल है रहे सर्तक चार्जिंग के दौरान जियो फोन में लगी आग

reliance jio charging 20171023 17174 23 10 2017मंथन न्यूज़ पूनम पुरोहित दिल्ली -रिलायंस जियो के LYF ब्रांड का फोन चार्जिंग के दौरान अचानक जलने लगा। हालांकि, मोबाइल कंपनी का नाम पहचानना कठिन है क्योंकि फोन का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिघल गया है, जबकि सामने वाला भाग सही है, जिस पर जियो ब्रांड लिखा है।
बताया जा रहा है कि यह घटना कश्मीर की है। फोन का चार्जर भी पोर्ट के अंत की तरफ पिघला हुआ है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या रिलायंस जिओ फोन के यूजर्स को चिंता करनी चाहिए।
हालांकि, कंपनी ने कहा है कि उसके यूजर्स को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कंपनी ने प्राथमिक तौर पर जो जांच की है, उसमें पता चला है कि फोन के मालिक ने ब्रांड का नाम खराब करने के लिए जानबूझकर फोन में आग लगाई थी। हालांकि, इसके लिए रिलायंस ने किसी प्रतिद्वंद्वी कंपनी पर आरोप नहीं लगाया है।

मगर, संकेत दिया है कि उसकी पहली ही प्री-बुकिंग में 60 लाख फोन बिक गए थे। ऐसे में रिलायंस की सेल को नुकसान पहुंचाने के लिए यह जानबूझ कर किया गया हो। कंपनी ने कहा है कि वह फोन में आग लगने की घटना का असली कारण जानने के लिए आगे की जांच कर रही है।