जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने दतिया महोत्सव का शुभारंभ किया हास्य कलाकार सुनील पॉल कि हुयी हास्यमय प्रस्तुति

मंथन न्यूज़ दतिया जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 22 अक्टूबर 2017 को दतिया के ग्राम मुररा और ग्राम खोरिया में नल-जल ग्रामीण समूह योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। दोनों योजनाओं की लागत 70-70 करोड़ रूपये है।

दतिया महोत्सव में जनसम्पर्क मंत्री

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया महोत्सव में विशिष्ट व्यक्तियों को सांस्कृतिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान हास्य कलाकार श्री सुनील पॉल ने रोचक प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक, श्री विक्रम सिंह बुंदेला, जनप्रतिनिधि एवं श्रोतागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।