मंथन न्यूज़ दतिया जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुरेरा एवं जखोरिया में 70 करोड़ रुपए की लागत से 64 ग्रामों में पानी पहुंचाने वाली नल-जल योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम मुरेरा में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत सरपंच तथा स्थानीय जन मौजूद थे।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने ग्राम मुरेरा में कहा कि इस सतही नल-जल योजना के द्वारा सिंध नदी से पानी आएगा। शहरों में घर-घर नल की टोटी से पानी पहुंचता है इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर नल से स्वच्छ पानी मिलेगा।

Post a Comment