पाक को नसीहत देने के बाद भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, सुषमा से की मुलाकात

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -अपने साउथ एशियाई दौरे में मंगलवार को पाकिस्तान को नसीहत देने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन बुधवार को भारत पहुंचे। टिलरसन ने भारत पहुंचने के बाद गांधी स्मृति पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
 US Secretary of State Rex Tillerson reached india, meets with EAM Sushma Swaraj in Delhiदिल्ली पहुंचने पर उन्होंने विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। वो आज पीएम मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। साउथ एशिया में आतंक के खिलाफ अमेरिका के रुख में टिलसन का भारत दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

सुषमा से टिलरसन की मुलाकात में ऊर्जा, आतंकवाद के खिलाफ मुहिम, व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत की उम्मीद है। लगातार पाक को नसीहत देने वाले टिलसन ने पाक पहुंचने पर भी अपना तल्ख रवैया बरकरार रखा था।

उन्होंने पाक को उसी की जमीन पर नसीहत और चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी धरती पर सिर उठा रहे आतंकवाद का जड़ से खात्मा करे। टिलरसन ने पाक से ये भी अपील की कि वो अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने में मदद करे।

साउथ एशियाई देशों के दौरे में पाक से पहले टिलरसन अफगानिस्तान जा चुके हैं। वहां उन्होंने पाक को जमकर कोसने के साथ ही भारत की तारीफ भी की

दरअसल, अमेरिका, भारत और अफगानिस्तान तीनों पाकिस्तान और उसकी मिलिट्री को वहां फैले संकट के लिए जिम्मेदार मानते हैं। तीनों को ये भी लगता है कि चीन उसके गलत इरादों में उसका साथ देता है। यही वजह है कि पाक पहुंचने पर भी टिलरसन ने आतंकवाद के खिलाफ अपना कड़ा रवैया जारी रखते हुए पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व को चेतावनी भी दी

टिलरसन इससे पहले भी पाकिस्तान को कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि उसे आतंकवाद को पनाह देना छोड़ देना चाहिए। अमेरिका यह भी मानता है कि पाकिस्तान बॉर्डर पर तालिबान को खत्म करने के लिए अफगानिस्तान को भारत की जरूरत पड़ेगी।