बेजोस इसी साल 27 जुलाई को दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। लेकिन, एक दिन बाद वे दूसरे नंबर पर आ गए थे। (फाइल)
नई दिल्ली. शुक्रवार को अमेजन का स्टॉक करीब 13 फीसदी चढ़ने से कंपनी फाउंडर जेफ बेजोस की वेल्थ 93 अरब डॉलर यानी करीब 6.23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई। इससे एक दिन में बेजोस की वेल्थ में 10.3 अरब डॉलर यानी करीब 67 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ। इसके साथ ही जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे कर दिया। फोर्ब्स के रियल टाइम इंडेक्स मुताबिक जिनकी वेल्थ शुक्रवार को अमेरिकी मार्केट बंद होने के बाद करीब 90 अरब डॉलर यानी करीब 5.85 लाख करोड़ रुपए है।
वेल्थ बढ़ने के बावजूद दूसरे पायदान पर खिसके बिल गेट्स
- शुक्रवार को मार्केट खुलने के साथ ही अमेजन स्टॉक करीब 13% चढ़कर 1100 डॉलर के लेवल पर पहुंच गया।
- एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट की अच्छी अर्निंग की रिपोर्ट के साथ उसके स्टॉक्स में तेजी आई। बिल गेट्स की वेल्थ में करीब 37 करोड़ डॉलर यानी करीब 2405 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ।
- अब साफ हो गया है कि बेजोस कम से कम 3 दिन तो दुनिया के सबसे अमीर बने रहेंगे, क्योंकि शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रहते हैं।
कितनी हुई बेजोस और बिल गेट्स की दौलत
-फोर्ब्स के मुताबिक शुक्रवार को बिल गेट्स की दौलत बढ़कर 90 अरब डॉलर (5.85 लाख करोड़ रुपए) हो गई। वहीं फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर शख्स बेजोस की दौलत 93.1 अरब डॉलर (6.05 लाख करोड़ रुपए) हो गई।
-वहीं अमीरों की वेल्थ की गणना करने वाली एक अन्य कंपनी ब्लूमबर्ग के मुताबिक बेजोस की दौलत 93.8 अरब डॉलर (6.10 लाख करोड़ रुपए) और बिल गेट्स की दौलत 88.7 अरब डॉलर (5.77 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।
पहले भी गेट्स को पीछे कर चुके हैं बेजोस
- बेजोस पहली बार दुनिया के सबसे अमीर नहीं बने हैं। इससे पहले उन्होंने इसी साल जुलाई में बिल गेट्स को पीछे छोड़ा था, लेकिन बेजोस सबसे अमीर का ताज एक ही दिन बरकरार रख सके। 27 जुलाई को अमेजन का शेयर 1050 डॉलर के पार गया था और बेजोस की वेल्थ 90 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई थी। एक दिन बाद अमेजन का स्टॉक टूटने से वह फिर दूसरे पायदान पर आ गए थे। हालांकि अब साफ हो गया है कि बेजोस कम से कम 3 दिन तो दुनिया के सबसे अमीर बने रहेंगे, क्योंकि शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रहते हैं।
दुनिया की टॉप 5 कंपनियों में शामिल हैं माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन
-बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट और बेजोस की अमेजन मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की टॉप 5 कंपनियों में शामिल हैं।
-माइक्रोसॉफ्ट 651 अरब डॉलर की मार्केट कैप के साथ दुनिया की तीसरे नंबर की कंपनी है। वहीं अमेजन 522 अरब डॉलर की मार्केट कैप के साथ दुनिया की चौथे नंबर की कंपनी है।
-836 अरब डॉलर की मार्केट कैप के साथ एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं अल्फाबेट (गूगल) दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप फिलहाल 721 अरब डॉलर है।
-मार्क जुकरबर्ग की फेसबुक दुनिया की 5वें नंबर की कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप लगभग 516 अरब
Post a Comment