मंथनन्यूज भोपाल गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल में हुई घटना के बाद वेरीफिकेशन को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस एक्शन में आ गई है. पुलिस मुख्यालयने वेरीफिकेशन को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल करने की अपील की है. घर बैठे कोई भी व्यक्ति, स्कूल या फिर दूसरी संस्थाएं पुलिस की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत सत्यापन करा सकते हैं.
पुलिस की ऑनलाइन व्यवस्था तीन महीने पहले शुरू की गई है. इस व्यवस्था के तहत सिटीजन एमपी पुलिस वेबसाइट पर लॉग इन कर कोई भी व्यक्ति वेरीफिकेशन कर सकता है. ऑनलाइन वेरीफिकेशन के चलते आम जनता को थाने के चक्कर भी नहीं काटना पड़ेंगे. अभी तक वेबसाइट के जरिए दो हजार से ज्यादा लोग अलग-अलग श्रेणी में वेरीफिकेशन कर चुके हैं. वेरीफिकेशन के लिए आधार कार्ड के साथ 100 रुपए का डीडी होना जरूरी है. सभी शर्तों को पूरा कर 15 से एक महीने के अंदर वेबसाइट में आपकी आईडी पर वेरीफिकेशन सार्टिफिकेट आ जाएगा.
सिटीजन पोर्टल में किराएदार/ पीजी सत्यापन, चरित्र सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, घरेलू सहायक सत्यापन की सुविधा दी गई है. पोर्टल पर वेरीफिकेशन के आवेदन को प्रदेश के संबंधित थाने भेजा जाता है. थाना स्तर पर नियुक्त जांचकर्ता वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर देता है. इसी रिपोर्ट के आधार पर वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट बनता है.

Post a Comment