मंथनन्यूज भोपाल पूनम पुरोहित
मंथन न्यूज
cm शिवराज सिंह चौहान चुनिंदा अफसरों के साथ राजधानी के रातापानी अभ्यारण्य पहुंचे। यहां अगले चुनावी ब्लू प्रिंट को तैयार करने पर मंथन किया।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनिंदा अफसरों के साथ राजधानी के रातापानी अभ्यारण्य पहुंचे। यहां अगले एक साल के चुनावी ब्लू प्रिंट को तैयार करने पर मंथन किया। शिवराज ने प्रमुख योजनाओं का रिव्यु किया।
यहां उन्होंने कहा कि अब सभी चुनावी मोड में आ जाओ। प्रशासनिक कसावट की बेहद जरूरत है। साथ ही यह भी पूछा अगले एक साल में क्या-क्या हो सकता है, एेसी कौन सी योजनाएं बन सकती है, जो चुनाव के हिसाब से भाजपा सरकार को फायदा पहुंचा सकें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विजन-2018 तो हो गया, अब आगे के लिए विजन-2023 डॉक्यमेंट तैयार करो।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव 2018 के हिसाब से अगले एक साल की कार्ययोजना को लेकर गुरुवार को चुनिंदा अफसरों से बात की। इसमें सीएस बीपी सिंह सहित सीएम सचिवालय के चुनिंदा अफसर शामिल रहे। यहां सीएम ने कहा कि कलेक्टर-एसपी के स्तर पर कसावट की जरूरत है, ताकि चुनावी मोड में काम हो सके।
इसके तहत भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए राजस्व जैसे अभियान जनता से जुड़े विभागों में चलेंगे। सीएम ने एेसे अफसरों को सूचीबद्ध करने के लिए कहा, जो चुनाव के हिसाब से बेहतर रिजल्ट दे सकते हैं। आने वाले दिनों में इसी हिसाब से पोस्टिंग होगी। इसके अलावा संगठन में अफसरों की नाराजगी को लेकर भी बात हुई।
यह भी गाइडलाइन दी गई कि पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के कामों को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इसके निर्देश दे गए हैं। इसके अलावा चुनाव के हिसाब से पार्टी के नेता-कार्यकर्ताआें की नाराजगी भी थामना है।
अब ये भी निशाने पर:
सीएम ने कहा कि विभागों के कामकाज की भी समीक्षा होगी। विभाग एक महीने में काम सुधारे, जो इसके बाद भी खराब परफार्मेंस देंगे उन्हें वे खुद देंगे।
इसके बाद सख्त कार्रवाई होगी। सीएम ने जनदर्शन यात्रा पर निकलने के लिए इसके स्वरूप व रूट पर भी चर्चा की। सूत्रों के अनुसार सीएम ने कहा कि जनदर्शन के अलावा एेसी कौन सी स्कीमें हो सकती है, जो अब चुनाव के हिसाब से सरकार लागू कर सकती है। इसके अलावा कृषि मंथन, गुड-गर्वनेंस, नर्मदा सेवा यात्रा व मिशन, केंद्र की योजनाओं पर भी बात की।

Post a Comment