भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन  की प्रमुख श्री मति पुष्पलता मित्तल ने दीनदयाल रसोइ में दी प्रभु सेवा

मंथनन्यूज शिवपुरी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन  की प्रमुख श्री मति पुष्पलता मित्तल ने आज अपने मंडल की  सदस्य बहनों श्री मति अलका मित्तल,रेखा लढा, श्री मति इंद्रा सर्राफ के साथ दिनदयाल रसोइ में पहुचकर रसोइ में प्रभु सेवा की, जरूरतमन्दों को अपने हाथों से भोजन कराया, भोजन के साथ फल भी वितरित किये।इसी प्रकार श्री राजकुमार जैन, ने भी प्रभु सेवा की।दीनदयाल रसोइ की शिवपुरी में जब से शुरूआत हुयी है तब से अब तक लगातार प्रभु सेवा का क्रम जारी है दीनदयाल रसोइ प्रदेश की ऐतहासिक रसोइ बनती जा रही है ।