महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने दिया दिलचस्प बयान

Image result for archana chitnis picमंथन न्यूज़दभोपाल महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने कुपोषण को लेकर सोमवार को बड़ा दिलचस्प बयान दिया। दरअसल उन्होंने एक फिल्म के गाने का गाते हुए लड़कियों को सलाह दे डाली है।उन्होंने एक कार्यक्रम में ‘धूप में निकला न करो रूप की रानी’ गाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सबसे ज्यादा कुपोषण इसी गाने ने किया है। उनका मानना है कि इस गाने की वजह से महिलाएं धूप में जाने से बचती हैं, जिसके चलते उनमें विटामिन डी की कमी हो जाती है।गाने के बोल ‘धूप में निकला करो रूप की रानी’ होना चाहिए।
चिटनिस पोषण जागरूकता संगोष्ठी में शामिल होने समन्वय भवन आई हुई थीं। जहां महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने यह बयान दिया।
दरअसल, राजधानी भोपाल में महिलाओं के लिए पोषण आहार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां उन्होंने ये दिलचस्प बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि हम पारंपरिक खाने को छोड़कर विज्ञापन पर ज्यादा ध्यान देते है। मंत्री ने कहा, 'चटनी रोटी खाने से सेहत ज्यादा अच्छी होती है, ना की हलवा पूड़ी खाने से।चटनी रोटी से एनिमिया ठीक होता है। विटामिन ए के बारे में कहा कि बच्चों को अगर धूप नहीं मिलती है तो उसकी हड्डियां मजबूत नहीं होगीं।उनके् इस बयान ने सोशल मी़डिया में सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। कई लोग मंत्री के इस बयान को आड़े हाथों भी ले रहे हैं।