मंथनन्यूज भोपाल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय श्री कालूखेड़ा अत्यंत जागरूक और संवेदनशील नेता थे। विकास सम्बन्धी मुद्दों पर विशेषज्ञता के साथ अपनी बात रखते थे।
श्री कालूखेड़ा ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्त्तव्य निभाया। वे पूर्वाग्रहों से पर थे। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने उच्च आदर्श स्थापित किये।
श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Post a Comment