स्वाइन फ्लू से बचने के लिये सावधानियां बरतें

मंथनन्यूज  खांसते व छींकते समय मुंह पर रूमाल रखें। संक्रमण होने पर एवं संक्रमण से बचाव हेतु भीड़भाड़ से दूर रहें। संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनायें। स्वाइन फ्लू संक्रमण, नाक, मुंह एवं गले से आरंभ होकर फेफड़ो तक पहुंचकर जानलेवा हो जाता है। सांस लेने में तकलीफ होने पर विलम्ब न करें, चिकित्सक से तत्काल उपचार करायें । नागरिकों से आग्रह किया गया है कि बुखार आने , सांस फूलने, गले मे खराश होने और साथ मे बुखार भी होने पर स्वाइन फ्लू हो सकता है। स्वाइन फ्लू से बचने के लिये सावधानियां बरतें।