जनसंपर्क मंत्री ने किया पूर्व मंत्री श्री कालूखेड़ा के निधन पर दु:ख व्यक्त

मंथनन्यूज भोपाल जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने पूर्व मंत्री और विधायक श्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि श्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा एक कर्मठ राजनेता थे। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएँ दीं।

मंत्री डॉ. मिश्र ने ईश्वर से स्व. श्री कालूखेड़ा की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की विनती की है।