मंथन न्यूज़
- दिल्ली यातायात पुलिस ने हेलमेट की बजाय मुकुट पहनकर बाइक चलाने के लिए अभिनेता मुकेश रिषि का चालान काटा। वह लाल किला मैदान में आयोजित हो रही एक रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे हैं। इंडिया गेट के आसपास रावण की वेशभूषा में मोटरसाइकिल चलाते हुए उनका एक वीडियो कल वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उनको नोटिस भेजा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह आज दिल्ली यातायात पुलिस मुख्यालय पहुंचे और जुर्माना भरा। बता दें कि मुकेश लंबे टाइम से बॉलीवुड के अलावा तेलुगु, ओढिय़ा, मलयालम, पंजाबी, तमिल और भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव हैं. उन्हें 1988 में टॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला था।

Post a Comment